फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   State employees, organizations will gather in OPS Sankalp Maharally on 11th

Jind News: ओपीएस संकल्प महारैली में 11 को जुटेंगे प्रदेश के कर्मचारी, संगठन

Sun, 28 Jan 2024 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 28 Jan 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
State employees, organizations will gather in OPS Sankalp Maharally on 11th
28जेएनडी01-पत्रकारों से बातचीत करते पेंशन बहाली संघर्ष समिति के पदाधिकारी। संवाद
जींद। पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा की ओर से 11 फरवरी को एकलव्य स्टेडियम ओपीएस संकल्प महारैली की जाएगी। इसे लेकर बस अड्डा स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने की। बैठक में महासचिव ऋषि नैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप लाठर, कोषाध्यक्ष ज्ञान गिल, विजय भुना, जिला प्रधान जोगेंद्र लोहान शामिल हुए।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई केवल कर्मचारी वर्ग की नहीं है। इस रैली में प्रत्येक कर्मचारी संगठन के अलावा सामाजिक, छात्र एवं युवा संगठन भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक और पूर्व सांसद 4-4 पेंशन तथा जनता के टैक्स के पैसे से वेतन, भत्ते और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ लेते हैं। कर्मचारी अपने जीवनकाल के 30 से 35 वर्ष जनता की सेवा और सरकार की नीतियों को धरातल पर लागू करवाते हैं, उनको दो हजार से 2500 रुपये पेंशन मिलती है। इस पेंशन से कर्मचारियों का गुजारा नहीं हो सकता। उन्होंने सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए अन्यथा आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश की तरह वोट फॉर ओपीएस की मुहिम चलाई जाएगी। रैली के लिए गांव और शहर स्तर पर डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं रैली में ग्रामीणों की विशेष भागीदारी के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

28जेएनडी01-पत्रकारों से बातचीत करते पेंशन बहाली संघर्ष समिति के पदाधिकारी। संवाद

28जेएनडी01-पत्रकारों से बातचीत करते पेंशन बहाली संघर्ष समिति के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed