फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   started new train, jind to sonipat, end waiting, jindkar

दशकों का इंतजार खत्म, जींद सोनीपत ट्रेन शुरू

Mon, 27 Jun 2016 01:00 AM IST
jind
jind Updated Mon, 27 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
started new train, jind to sonipat, end waiting, jindkar
लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सासंद रमेश कौशिक। - फोटो : bureau
 रविवार को शाम 6.02 बजे जींद रेलवे जंक्शन पर फूलों से दुल्हन की तरह सजी ट्रेन पहुंचते ही जींद वासियों का इंतजार खत्म और सपना साकार हो गया। दुल्हन की तरह सजी ट्रेन के स्वागत के लिए शहर से भारी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ट्रेन के जींद स्टेशन पर आते ही लोगों ने एक- दूसरे को मिठाई बांटकर खुशियां मनाई और सेल्फी ली। कुछ लोगों ने तो जींद सिटी से टिकट लेकर ट्रेन में जींद रेलवे जंक्शन तक का सफर भी किया। ट्रेन में बैठकर सोनीपत से जींद पहुंचे सांसद रमेश कौशिक का जींद रेलवे जंक्शन पर डीसी विनय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, प्रदेश सचिव जवाहर सैनी ने स्वागत किया। सांसद रमेश कौशिक ने जींद पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस ट्रेन  के चलने से जिले में विकास के नए रास्ते खुलेंगे और प्रगति का नया रास्ता प्रशस्त होगा। सांसद ने कहा कि शुरुआती दौर में केवल एक ही ट्रेन चलाई जा रही है, जल्द ही दूसरी ट्रेन इस रेलवे ट्रैक पर चलेगी। ट्रेन के चलने के शेड्यूल पर कौशिक ने कहा कि फिलहाल यह शेड्यूल अस्थाई है। जल्द ही यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन का शेड्यूल बनवाया जाएगा।
विज्ञापन


मानव रहित फाटक हटेंगे: कौशिक
रेलवे लाइन की सुरक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि जल्द ही रेलवे लाइन से मानव रहित फाटकों को हटाया जाएगा और रेलवे स्टेशनों पर व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। सोमवार को जींद जंक्शन से 10.30 बजे ट्रेन  सोनीपत के लिए चलेगी, जो 12.50 बजे सोनीपत पहुंचेगी। यहां 20 मिनट के ठहराव के बाद 13.10 बजे सोनीपत से वापस जींद के लिए ट्रेन आएगी।
विज्ञापन


एक घंटे में भंभेवा से जींद जंक्शन पर पहुंची ट्र्रेन
जींद क्षेत्र के पहले स्टेशन भंभेवा में यह ट्रेन 17.02 बजे पहुंची। भंभेवा में ट्रेन के स्वागत के लिए ज्यादा लोग तो नहीं थे, लेकिन युवाओं में ट्रेन के चलने से काफी उत्साह नजर आया। युवाओं ने हाथ हिलाकर ट्रेन का स्वागत किया। यहां चार मिनट के ठहराव के बाद 17.06 बजे रवाना हुई। यहां से ग्रामीण ट्रेन पर बैठकर जींद पहुंचे। इसके बाद 17.15 बजे ललित खेड़ा हाल्ट पर पहुंची। यहां एक मिनट के ठहराव के बाद 17.16 बजे ललित खेड़ा से चली। इसके बाद 17.32 बजे ट्रेन पिंडारा जंक्शन पर पहुंची। यहां पर 10 मिनट रुकी और इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत के लिए पहुंचे। इसके बाद 17.53 बजे ट्रेन शहर स्टेशन पर पहुंची। यहां पहुंचने पर शहरवासियों ने उत्साह के साथ ट्रेन का स्वागत किया। इसके बाद यहां से ट्रेन चलकर 18.02 बजे जींद रेलवे जंक्शन पर पहुंची। जींद रेलवे जंक्शन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत माता की जय के नारे लगाए। यहां पहुंचने पर एक छोटी बच्ची ने सांसद रमेश कौशिक को तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भाजपा- कांग्रेस में लगी श्रेय लेने की होड़
जैसे ही ट्रेन जींद पहुंची, भाजपा व कांग्रेस में ट्रेन को चलाने का श्रेय लेने की होड़ लग गई। बीजेपी जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, प्रदेश सचिव जवाहर सैनी समेत भाजपा नेता ट्रेन  के स्वागत के लिए जींद रेलवे जंक्शन पर पहुंचे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से पहले ही पिंडारा जंक्शन पर पहुंचकर ट्रेन के आते ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा की जय-जयकार के नारे लगाने शुरू कर दिए। कांग्रेसियों ने जींद-सोनीपत रेलवे लाइन को शुरू करने का श्रेय लेते हुए कहा कि हुड्डा सरकार द्वारा इस रेलवे लाइन को बनवाया गया है, बीजेपी ने तो केवल फीता काटने का काम किया है। वहीं जींद रेलवे जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत माता के नारे लगाने शुरू कर दिए। सांसद ने जींद रेलवे जंक्शन पर पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केवल कहने भर से कुछ नहीं होता है। इसके लिए कुछ करना भी पड़ता है।

जींद-सोनीपत के बीच ट्रेन चलाने में कांग्रेस की वजह से ही देरी हुई। भाजपा की सरकार आने के बाद इस रेलवे लाइन पर कार्य में तेजी आई और उनके व रेलमंत्री के प्रयासों से यह ट्रेन  चली। कांग्रेस के समय तो रेल कोच फैक्ट्री बनाने की भी घोषणा हुई थी, लेकिन उन्होंने इस कोच फैक्ट्री को 10 साल में नहीं बनाया। यहां तक कि कोच फैक्ट्री से संबंधित कोई फाइल तक नहीं मिली। इस पर भाजपा सरकार के आने के बाद शुरू हुआ है। कोच फैक्ट्री को अगले रेल बजट तक मंजूर करवाया जाएगा।

खरकरामजी में भी रुकी ट्रेन
भंभेवा व पिंडारा जंक्शन के बीच स्थित गांव खरकरामजी गांव में ट्रेन  करीब एक मिनट के लिए रुकी, जबकि यहां कोई हाल्ट या स्टेशन नहीं है। आरपीएफ प्रभारी के अनुसार चैन पुलिंग की वजह से ट्रेन रुकी। इस दौरान खरकरामजी व आसपास के ग्रामीणों ने यहां ट्रेन के ठहराव की मांग की।


ग्रामीण क्षेत्रों में टिकटों को लेकर असमंजस की स्थिति
जींद-सोनीपत के बीच ट्रेन का उद्घाटन हो चुका है, लेकिन अब भी टिकटों को लेकर असमंजस की स्थिति है। जींद जंक्शन, सीटी स्टेशन व पिंडारा जंक्शन पर पानीपत के लिए ट्रेनें चलती हैं, इसलिए यहां किलोमीटर के हिसाब से टिकटें बनाने की व्यवस्था है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों ललित खेड़ा, भंभेवा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बने स्टेशन व हाल्ट पर टिकटों की व्यवस्था नहीं हो पाई है। हालांकि जींद जंक्शन अधीक्षक अनिल यादव के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों मेें टिकटों की व्यवस्था की जा रही है। रात में ही पूरी व्यवस्था हो जाएगी। सुबह सभी स्टेशनों पर टिकटें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed