{"_id":"6578ad08dcf80852db05bf14","slug":"start-pressing-pipeline-for-drainage-in-bahalgarh-jind-news-c-197-1-snp1003-10697-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बहालगढ़ में जलनिकासी के लिए पाइपलाइन दबाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बहालगढ़ में जलनिकासी के लिए पाइपलाइन दबाने का काम शुरू
Wed, 13 Dec 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
राई। गांव बहालगढ़ के लोगों को जल्द ही दूषित पानी की निकासी न होने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। जलनिकासी के लिए गांव में एनएच 334-बी के नीचे से जोहड़ से रोड के दूसरी तरफ बने जोहड़ तक पाइप दबवाने का काम शुरू करवा दिया गया है। इस कार्य पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 42.75 लाख रुपये खर्च करेगा।
यह कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने विधायक मोहनलाल बड़ौली का आभार जताया है। गांव बहालगढ़ के ग्रामीण कई वर्ष से जलनिकासी की मांग कर रहे थे। गांव की गलियों में दूषित पानी पानी भरने से लोगों को दिक्कत होती थी। जलनिकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने के बाद अब जलभराव की समस्या दूर होगी। गांव की गलियों में दूषित पानी शिफ्ट करने के लिए 42 लाख 75 हजार 623 रुपये की ग्रांट पास करवाई गई है। इस राशि से मंगलवार को गांव में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से कार्य शुरू करवाया गया। इस दौरान एनएचएआई व बीडीपीओ कार्यालय राई के अधिकारी, सरपंच राजेश, पार्षद जय सिंह ढिल्लो, सुनील रोहिल्ला, नरेंद्र धीमान, जय सिंह बंजारा, जग्गी कौशिक, अमित कौशिक, पंच ईश्वर सिंह, पवन कुकरेजा, राजकुमार, राकेश स्वामी मौजूद रहे।