फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Start listening to the advice of your well-wishers: Abhishek Muni

अपने हितैषियों की बातों को मानना शुरू करें : अभिषेक मुनि

Sat, 27 Dec 2025 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Start listening to the advice of your well-wishers: Abhishek Muni
26जेएनडी41-जैन स्थानक में प्रवचन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्रोत श्रद्धालु - फोटो : चोरी के बाद मौके पर मौजूद लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। 22 पंथ जैन स्थानक उचाना मंडी में गुरु मया मदन सुदर्शन संघ प्रमुख अरुण चंद्र महाराज ठाणे-5 विराजमान है। अरुण चंद्र महाराज के शिष्य अभिषेक मुनि ने कहा कि अपने हितैषियों की बातों को मानना शुरू करें। अभिषेक मुनि ने हितैषियों के बारे में श्रद्धालुओं को बताया।
कहा, माता-पिता हितैषी होते है। हम जीवन में कभी माता-पिता की बातों को नहीं मानेंगे तो हमारा कभी भला नहीं हो सकता। कभी भी उनके साथ तर्क-विर्तक नहीं करना चाहिए। जहां तर्क है वहां नर्क है। इसलिए माता-पिता से कभी भी तर्क-विर्तक नहीं करना चाहिए। कई बार माता-पिता को हमारे हित के लिए कठोर होना पड़ता है। वो इसलिए होना पड़ता है कि वो हमारे हित की सोचते है। हमें उनकी बातों को ध्यान से सुनना चाहिए और उन बातों को जीवन में अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


जैन मुनि ने कहा कि हमारे हितैषी मित्र होते है। मित्र अच्छे होगे तो वो हमारा सदैव भला चाहेगे। जीवन में आगे बढ़ना हो तो अच्छे मित्र के साथ मित्रता करनी चाहिए। अच्छा मित्र कभी भी हमें धोखा नहीं दे सकता और ना हमारे साथ गलत कार्य कर सकता है। अच्छा मित्र जीवन में सभी जगह काम आता है। वो हमारी बुराइयों को मुंह पर कह देगा, पीठ पीछे हमारी बुराई नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन मुनि ने कहा कि गुरुओं की महानता को बहुत महान बताया गया है। गुरु के बिना ज्ञान आना असंभव है। माता-पिता बच्चों में भेदभाव कर सकते है। मित्र बेवफाई कर सकता है, लेकिन गुरु ऐसे होते है जो ना भेदभाव करते है ना ही बेवफाई करते है।

गुरु की महानता को बताते हुए सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में ए गुरुदेव प्रमाण आपके चरणों में गीत प्रस्तुत किया। गुरु हमें अज्ञानता के अंधेरे से उजाला की तरफ लेकर जाते है। जीवन में गुरु जरूर होना चाहिए। बिना गुरु के जीवन में आगे नहीं बढ़ जा सकता है। इस अवसर पर अमन मुनि, अनुराग मुनि, अरविंद मुनि, वीरेंद्र करसिंधु, गोविंद जैन, सुरेंद्र जैन, रामचंद्र जैन, कविता, ऊषा, संतोष, राजबाला, अंजू, खुशबू, मीना, किरण, बिमल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed