फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   stamped the work to be done with four crores

Jind News: उचाना नपा ने चार करोड़ से होने वाले कार्यों पर लगाई मुहर

Thu, 31 Aug 2023 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 31 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
stamped the work to be done with four crores
बैठक में पहुंचे पार्षद। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। नगर पालिका की बुधवार को हुई बैठक में अनेक विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें सभी 13 वार्डों की गलियों के लिए चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें जहां गलियां टूटी हुई हैं, उनको ठीक करवाया जाएगा और जहां नई गलियां बनाने की जरूरत होती, वहां नई बनाई जाएंगी। इसके अलावा तेरापंथ जैन भवन में 50 लाख रुपये से सामुदायिक केंद्र बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। बैठक में सभी प्रस्ताव पार्षदों ने सर्वसम्मति से पास किए।
नगर पालिका कार्यालय में पार्षदों की बैठक प्रधान विकास काला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास को लेकर सुझाव भी रखे। वार्डों में मुख्य रूप से गली निर्माण, स्ट्रीट लाइट जो खराब हैं, उनको बदलने समेत लोगों के स्वास्थ्य के लिए ओपन जिम लगाने की मांग की गई। जैन समाज के लोगों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए बैठक में सर्वसम्मति से वार्ड छह में तेरापंथ जैन भवन में सामुदायिक केंद्र के निर्माण को लेकर प्रस्ताव पास किया गया। इस सामुदायिक केंद्र पर 50 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण नपा द्वारा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के आर्य समाज मंदिर में व्यायामशाला में ओपन जिम का निर्माण, उचाना कलां के वार्ड नंबर 11, 12 में ओपन जिम बनाया जाएगा, उचाना कलां के सरकारी स्कूल में भी ओपन जिम बनेगा। पूरे शहर की जहां-जहां स्ट्रीट लाइट खराब हैं, उनको बदला जाएगा। शहर के सभी वार्डों में चार करोड़ की लागत से गलियों का निर्माण करने का प्रस्ताव भी पास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास काला ने कहा कि सभी वार्डों में बिना भेदभाव के विकास करवाया जा रहा है। जो-जो पार्षद अपने-अपने वार्डों संबंधित समस्याएं रखते हैं, कोशिश रहती है कि उनका समाधान हो। सभी को साथ लेकर शहर का विकास करवाने का काम किया जा रहा है। जैन समाज ने काफी समय पहले सामुदायिक केंद्र बनाने की मांग की थी।

इस पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर नपा सचिव विक्रमजीत, एमई भूपेंद्र अहलावत, जेई सत्यवान, वाइस चेयरमैन सुमन देवी, सतीश जांगड़ा, सतीशो देवी, सुनीता करसिंधु, पंकज अग्रवाल, भारतभूषण, दीपक जैन, कपिल जोगी, सुषमा, विक्रम, पूनम, राममेहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed