Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Staff nurses refused to perform their duties at the blood donation camp.

Jind News: भारत तिब्बत समन्वय संघ में सुरेश और नरेश को मिली जिम्मेदारी

Sun, 01 Mar 2026 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Staff nurses refused to perform their duties at the blood donation camp.
28जेएनडी14: पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए। स्रोत सदस्य।
नरवाना। भारत तिब्बत समन्वय संघ की बैठक लक्ष्मी मार्केट स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला ने की। इस दौरान हरियाणा इरिगेशन विभाग से सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर सुरेश सिंगला को प्रांत मूल इकाई उपाध्यक्ष और युवा साथी नरेश मिर्धा को प्रांत युवा विभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मंत्री ने बताया कि यह नियुक्तियां संगठन के केंद्रीय संरक्षक व पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, केंद्रीय संयोजक हमेंद्र तोमर, राष्ट्रीय महामंत्री राजो मालवीय एवं नियुक्ति समिति की अनुशंसा से की गई हैं। नियुक्ति के बाद दोनों पदाधिकारियों को कार्यालय में विधिवत दायित्व सौंपे गए। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मंत्री ने संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा से दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे संगठन को मजबूत बनाने और उसके उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करेंगे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुखदेव जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed