फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Stabbed for intervening in a fight at a wedding

Jind News: शादी में हुए झगड़े में बीच-बचाव करने पर मारा चाकू

Wed, 28 Feb 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 28 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Stabbed for intervening in a fight at a wedding
जींद (नरवाना)। गुरुसर गांव में 24 फरवरी की रात शादी में हुए झगड़े में बीच-बचाव करने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने नागरिक अस्पताल नरवाना ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई अग्रोहा रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में गांव के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गुरुसर गांव निवासी प्रदीप ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा भाई विकास 24 फरवरी को गांव में ही उनके पड़ोस में चाचा की शादी में गया हुआ था। रात में वाल्मीकि चबूतरे के पास गांव के ही संदीप और पौना का झगड़ा हो गया। इसमें बीच-बचाव कर रहे उनके छोटे भाई विकास पर पौना ने चाकू से हमला कर दिया। उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई अग्रोहा रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने पौना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

27जेएनडी13: मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ता। स्त्रोत संगठन

27जेएनडी13: मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ता। स्त्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed