{"_id":"5e137e1d8ebc3e878f25cde3","slug":"ssp-sir-there-is-not-day-in-the-city-where-there-in-not-theft-jind-news-rtk535981726","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी साहब ऐसा कोई दिन नहीं जिस दिन शहर में नहीं होती चोरी ः मिड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी साहब ऐसा कोई दिन नहीं जिस दिन शहर में नहीं होती चोरी ः मिड्ढा
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर एसएसपी से मुलाकात करते विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा।
- फोटो : Jind
Link Copied
शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर जींद विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने सोमवार को एसएसपी अश्विनी शैणवी से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि पंजाबी बाजार को झांझ गेट चौकी से जोड़ा जाए, नागरिक अस्पताल की चौकी में स्टाफ बढ़ाया व लोको कॉलोनी समेत शहर के पॉश एरिया में पुलिस की रात को गश्त बढ़ाई जाए। इसके अलावा विधायक द्वारा शहर में लगने वाले सीसीटीवी कैमरों की रिपोर्ट भी ली ताकि जींद शहर की तीसरी आंख को मजबूत बनाकर शहर में बढ़ रहे क्राइम को रोका जा सके।
विज्ञापन
विधायक मिड्ढा ने कहा कि शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। जींद में कोई ही ऐसा दिन नहीं है जिस दिन चोरी की वारदातें नहीं हो। इसके अलावा आए दिन सुनने में आता है कि बैंक खातों से उपभोक्ताओं की मेहनत की राशि निकाल ली गई। उपभोक्ता इस शिकायत को लेकर पुलिस के पास जाते हैं, लेकिन जांच के नाम पर उनके पास भटकने के सिवा कुछ नहीं होता है। इन मामलों में जांच आगे नहीं बढ़ पाती है और मजबूरन पीड़ित बैंक उपभोक्ताओं को थक हार कर बस इसी तसल्ली के सहारे बैठ जाना पड़ता है कि कभी तो उन्हें उनकी खून पसीने की कमाई वापस मिलेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सतर्कता के साथ काम करे ताकि आम जनमानस और व्यापारियों में जो भय का माहौल बना हुआ है, उसको दूर किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने भी मामलों पर संज्ञान लेते हुए विधायक को आश्वस्त किया कि रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी तथा दिन के समय बाजारों में भी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।