फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   sports, 750 players, across the state, will show sting, wrestling, jind

दंगल में प्रदेश भर के 750 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Wed, 15 Mar 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Wed, 15 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
sports, 750 players, across the state, will show sting, wrestling, jind
wrestling
राज्य स्तरीय हरियाणा केसरी व हरियाणा कुमार के दंगल बुधवार को अर्जुन स्टेडियम में शुरू होगा। 15 से 17 मार्च तक होने वाली तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा जींद के अर्जुन स्टेडियम में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग साढ़े 750 खिलाड़ी भाग लेंगे। दंगल का शुभारंभ एसएसपी शशांक आनंद करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता जींद के एसडीएम सतबीर सिंह कुंडू करेंगे। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी विनोद बाला ने बताया कि स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में कुश्ती के लिए मेट इत्यादि लगवा लिया गया है। जूनियर वर्ग के मुकाबले स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में करवाए जाएंगे। दोनों हालों में बिजली, मेट तथा दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियों इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर 17 मार्च को डीसी विनय सिंह हरियाणा केसरी व हरियाणा कुमार तथा अखाड़ा प्रतियोगिता में अव्वल रहे खिलाड़ियों मेें पुरस्कार बांटेगें। हरियाणा केसरी में प्रथम रहने वाले खिलाड़ी को एक लाख 50 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को एक लाख रुपये व तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 51 हजार रुपये की राशि का इनाम दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कमेटियों का किया गया है गठन
डीसी विनय सिंह ने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। खिलाड़ियों के खाने-पीने के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक की देखरेख में कमेटी बनाई गई है। डीसी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि खिलाड़ियों को मीनु के अनुसार पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जाए। खिलाड़ियों, कर्मियों को ठहराने के लिए रिहायश कमेटी में शामिल अधिकारियों द्वारा सफीदों रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला व सैनी धर्मशाला में ठहरने की समुचित व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में होगा आकर्षक मार्च पास्ट
जिला खेल अधिकारी विनोद बाला ने बताया कि समारोह के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता के दौरान किसी प्रकार की अपील के लिए उप-निदेशक जुगमिंद्र श्योकंद को ज्यूरी में शामिल किया गया है। गठित कमेटी प्रतियोगिता के दौरान अगर कोई विवाद सामने आता है तो उसका निपटारा करेगी। खिलाड़ियों को रात्रि ठहराव वाली जगहों पर लाने व ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था को सुनिश्चित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed