{"_id":"6af895658bdfa21e900ea1e4","slug":"spent-on-veterinary-facilities-in-narwana-jind-news-c-199-1-jnd1005-163741-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नरवाना में पशु चिकित्सा सुविधाओं पर खर्च होंगे 1.73 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नरवाना में पशु चिकित्सा सुविधाओं पर खर्च होंगे 1.73 करोड़ रुपये
विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। राजकीय पशु चिकित्सालय का शिलान्यास करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संव
नरवाना। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पशु चिकित्सा, बिजली, सीवरेज और सफाई व्यवस्था से जुड़े विकास कार्यों को गति दी जा रही है। नरवाना विधानसभा क्षेत्र में पशु चिकित्सालयों के निर्माण पर करीब 1.73 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
चमेला कॉलोनी, मेला मंडी और रेलवे लाइन के आसपास के क्षेत्रों को सीवरेज सुविधा से जोड़ने का काम शुरू हो गया है। शनिवार सुबह कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अधिकारियों के साथ शहर का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और मौके पर जरूरी निर्देश दिए।
मंत्री बेदी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए 34 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। इसके तहत करीब 55 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब सात मीटर के बजाय 11 मीटर ऊंचे बिजली पोल लगाए जाएंगे। हुड्डा कॉलोनी के विकास पर तीन करोड़ 46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें सिविल वर्क, हॉर्टिकल्चर और बिजली से संबंधित कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
नगर परिषद की नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये का डिजिटल प्रपोजल तैयार हो चुका है। जल्द ही इसका टेंडर जारी किया जाएगा। शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए रात्रिकालीन सफाई की योजना बनाई गई है। इसके तहत करीब 100 कर्मचारी लगाए जाएंगे और इसी सप्ताह टेंडर जारी होगा।
पशु अस्पतालों के निर्माण को मिलेगी गति
मंत्री ने नरवाना में 40.29 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पशु अस्पताल के नए भवन का शिलान्यास किया। हमीरगढ़ और रसीदा में 31-31 लाख रुपये से पशु चिकित्सालय बनाए जाएंगे। फरैण कलां में 31 लाख रुपये की लागत से बन रहे अस्पताल का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि अमरगढ़ में 41 लाख रुपये से अस्पताल निर्माण के लिए टेंडर लगाया जाना बाकी है। इसके अलावा धरोदी, अमरगढ़ और फरैण कलां में तीन बड़े पशु अस्पताल बनाने के प्रस्ताव को सरकार से मंजूरी मिल गई है।
वर्जन
विकास कार्यों को समय पर पूरा करवाना प्राथमिकता
शहर और विधानसभा क्षेत्र के गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। पशुपालकों को गांवों के नजदीक बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। पेयजल, सीवरेज और सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए हैं।
— कृष्ण कुमार बेदी, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार