फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Special Girdawari to be assessed for loss due to cotton crop: Deputy Chief Minister

कपास की फसल के हुए नुकसान के लिए आकलन के लिए होगी विशेष गिरदावरी ः उपमुख्यमंत्री

Mon, 10 Aug 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Special Girdawari to be assessed for loss due to cotton crop: Deputy Chief Minister
पत्रकारों से बातचीत करते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Jind
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड को भंग नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले किसान पर प्रतिबंध था कि वह अपनी फसल को केवल मार्केट कमेटी के दायरे में ही बेच सकते हैं, लेकिन अब वे कहीं पर भी बेच सकते हैं। इस प्रक्रिया में सरकार को रेवन्यू लास है, क्योंकि पहले चार प्रतिशत फीस लगती थी, जिसमें दो प्रतिशत मार्केट फीस होती थी। वह पूरे देश में एक प्रतिशत है। कोई भी व्यक्ति मार्केट कमेटी की मंडियों से बाहर फसल खरीदना, बेचना चाहता है तो बेच और खरीद सकता है। पहले उन पर प्रतिबंध था।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम किसान सेवा केंद्र में पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद उचाना, नरवाना के कई गांवों में कपास की फसल को नुकसान हुआ है। इसको लेकर विशेष गिरदावरी करवाई जाए। किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। स्पेशल गिरदावरी करवा कर सरकार द्वारा किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। बरोदा उपचुनाव को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उपचुनाव करवाने की अभी तक घोषणा नहीं हुई है। कोरोना की क्या स्थिति रहेगी, उसको देखते हुए कब चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी, उसके बाद ही गठबंधन अपने उम्मीदवार को लेकर फैसला लेगा। बरोदा निश्चित रूप से गठबंधन उम्मीदवार जीतेगा। इस दौरान फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन के प्रधान बलराज श्योकंद द्वारा मंडी से संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। इसमें गेहूं की खरीद के बाद अब तक आढ़त नहीं मिलने सहित जिभिन्न मांगें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed