{"_id":"5f30422b8ebc3e3ce65e0c90","slug":"special-girdawari-to-be-assessed-for-loss-due-to-cotton-crop-deputy-chief-minister-jind-news-rtk567946226","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपास की फसल के हुए नुकसान के लिए आकलन के लिए होगी विशेष गिरदावरी ः उपमुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपास की फसल के हुए नुकसान के लिए आकलन के लिए होगी विशेष गिरदावरी ः उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन
कपास की फसल के नुकसान के लिए होगी विशेष गिरदावरी : उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री बोलो - नहीं भंग किया जाएगा मार्केटिंग बोर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड को भंग नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले किसान पर प्रतिबंध था कि वह अपनी फसल को केवल मार्केट कमेटी के दायरे में ही बेच सकते हैं, लेकिन अब वे कहीं पर भी बेच सकते हैं। इस प्रक्रिया में सरकार को रेवन्यू लास है, क्योंकि पहले चार प्रतिशत फीस लगती थी, जिसमें दो प्रतिशत मार्केट फीस होती थी। वह पूरे देश में एक प्रतिशत है। कोई भी व्यक्ति मार्केट कमेटी की मंडियों से बाहर फसल खरीदना, बेचना चाहता है तो बेच और खरीद सकता है। पहले उन पर प्रतिबंध था।
शनिवार देर शाम किसान सेवा केंद्र में पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद उचाना, नरवाना के कई गांवों में कपास की फसल को नुकसान हुआ है। इसको लेकर विशेष गिरदावरी करवाई जाए। किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। स्पेशल गिरदावरी करवा कर सरकार द्वारा किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। बरोदा उपचुनाव को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उपचुनाव करवाने की अभी तक घोषणा नहीं हुई है। कोरोना की क्या स्थिति रहेगी, उसको देखते हुए कब चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी, उसके बाद ही गठबंधन अपने उम्मीदवार को लेकर फैसला लेगा। बरोदा निश्चित रूप से गठबंधन उम्मीदवार जीतेगा। इस दौरान फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन के प्रधान बलराज श्योकंद द्वारा मंडी से संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। इसमें गेहूं की खरीद के बाद अब तक आढ़त नहीं मिलने सहित जिभिन्न मांगें थीं।
फोटो नंब
09जेएनडी 22: पत्रकारों से बातचीत करते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।