फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SP reviews security arrangements ahead of CM's visit to Uzhana.

Jind News: सीएम के उझाना दौरे से पहले एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 26 Jul 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 26 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
SP reviews security arrangements ahead of CM's visit to Uzhana.
फोटो 3 नरवाना। हेलीपेड का निरीक्षण करते हुए एसपी कुलदीप सिंह व अन्य अधिकारी। संवाद।
नरवाना(जींद)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 27 जुलाई को उझाना दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। रविवार को एसपी कुलदीप सिंह ने उझाना में कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, मंदिर और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसपी ने अधीनस्थों से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा के साथ सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन तथा आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश और निकास मार्ग, वीआईपी सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सभी सुरक्षा प्रबंध समय रहते पूरे कर विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान डीएसपी नरवाना कमलदीप राणा, डीएसपी मुख्यालय संदीप कुमार, डीएसपी सफीदों गौरव शर्मा, डीएसपी जींद ऋषभ सोढ़ी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed