{"_id":"576449a34f1c1ba93b11bb3b","slug":"sonipat-jind-train-start-will-bi-on-06-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 जून से शुरू होगी सोनीपत-गोहाना-जींद रेल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 जून से शुरू होगी सोनीपत-गोहाना-जींद रेल लाइन
jind
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 जून से सोनीपत-गोहाना-जींद रेलमार्ग पर ट्रेन दौड़ने लगेगी। इस दौरान एक पैसेंजर ट्रेन सोनीपत स्टेशन से जींद के लिए रवाना की जाएगी। इस रेल लाइन के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रेलमंत्री सुरेश प्रभु सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी उपस्थिति रहेंगे। इस संबंध में तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार दोपहर उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के डीआरएम अरुण अरोड़ा स्वयं सोनीपत स्टेशन आए और यहां औचक निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक स्टेशन पर रहे डीआरएम ने लाइन के उद्घाटन कार्यक्रम के आयोजन को लेकर स्थानीय अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरपीएफ और जीआरपी को स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने, स्टेशन अधीक्षक को स्टेशन की व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्लेटफार्म पर सफाई को भी दुरुस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ एडीआरएम डिम्पी गर्ग, स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह, थाना आरपीएफ प्रभारी जेएस मलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
डीआरएम ने स्टेशन का औचक निरीक्षण किया था। सोनीपत-गोहाना-जींद रेलमार्ग पर ट्रेन सेवाएं शुरू की जा रही है। इस संबंध में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर आरपीएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है। हालांकि रेल लाइन के चालू होने के कोई लिखित आदेश नहीं मिले हैं।
-जेएस मलिक, थाना प्रभारी, आरपीएफ
डीआरएम अरुण अरोड़ा ने 26 जून को रेलमंत्री के आगमन की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए हैं। इसी दिन रेल लाइन का उद्घाटन हो सकता है। हालांकि मुझे अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
-विजय सिंह, स्टेशन अधीक्षक, सोनीपत