Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sonia Wins Bronze Medal at Inter-University Wushu Competition

Jind News: अंतर विश्वविद्यालय वुशु प्रतियोगिता में सोनिया ने जीता कांस्य पदक

Thu, 14 May 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sonia Wins Bronze Medal at Inter-University Wushu Competition
14जेएनडी06: कॉलेज में पहुंचने पर ​खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए प्राचार्य व अन्य स्टॉफ। स्रोत :
जींद। हिन्दू कन्या महाविद्यालय की खिलाड़ी सोनिका ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले और महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता तीन से सात मई तक कश्मीर विश्वविद्यालय में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मोर ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि सोनिका ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह साबित कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे कॉलेज के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य छात्राओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

प्राचार्या ने बताया कि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामपाल सैनी ने भी सोनिका के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उसे प्रोत्साहन स्वरूप 25 हजार रुपये नकद देने की घोषणा की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सोनिका भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर महाविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग की इंचार्ज नीलम और प्राध्यापिका डॉ. मीना ने बताया कि सोनिका पिछले दो वर्षों से लगातार कठिन अभ्यास कर रही थी। उसकी मेहनत का ही परिणाम है कि उसने राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया।

उन्होंने कहा कि अब सोनिका वर्ल्ड चैंपियनशिप के ट्रायल के लिए मेरठ जाएगी, जहां उससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। महाविद्यालय स्टाफ ने भी सोनिका को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed