फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sonepat attacked CIA police for investigation without informing local police

स्थानीय पुलिस को बिना सूचना दिए तफ्तीश के लिए पहुंची सोनीपत सीआईए पुलिस पर हमला

Thu, 18 Feb 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sonepat attacked CIA police for investigation without informing local police
सड़क टूटने के बाद बना कच्चा रास्ता दिखाते ग्रामीण। - फोटो : Jind
गोहाना सदर थाना क्षेत्र में हत्या की साजिश रचकर परिवार को मारने की सुपारी देने के आरोप में दर्ज मामले की तफ्तीश करने सफीदों पहुंची सोनीपत सीआईए की टीम का आरोपियों के साथ झगड़ा हो गया। इसमें मारपीट हुई तथा एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी गई।
विज्ञापन

घटना बुधवार दोपहर को गांव बुढ़ाखेड़ा में एक फार्म हाउस पर हुई। जहां सोनीपत सीआईए टीम की सरकारी टवेरा गाड़ी के सामने आरोपियों ने अपनी गाड़ी खड़ी करके रास्ता रोक लिया और सीआईए टीम के चार-पांच पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए आरोपी को तफ्तीश में ले जाने के लिए रोका गया। इस दौरान सीआईए टीम ने सदर थाना सफीदों में सूचना देकर पुलिस को बुलाया, तब-तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। सफीदों सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में सीआईए सोनीपत के एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि 15 फरवरी को धारा 120बी व 195ए आईपीसी के तहत थाना सदर गोहाना में आरोपी सोनीपत जिला के कासंडी निवासी जगबीर को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया था। इसमें गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी नरेंद्र का नाम भी मामले में सामने आया। पुलिस आारोपी जगबीर को साथ लेकर एएसआई बिजेंद्र, एचसी अनिल, एचसी राजेश व पुलिसकर्मी पवन बुढ़ाखेड़ा में नरेंद्र के फार्म पर पहुंचे। गिरफ्तार आरोपी जगबीर ने बताया कि जो गेट पर बैठा है, वहीं नरेंद्र है। गाड़ी से उतर पुलिसकर्मी ने जैसे ही उसका नाम पता पूछा तो, नरेंद्र तैश में आ गया और जोर-जोर से गालियां देने लगा। उसने फार्म से अन्य लोगों को भी बुला लिया। उन्होंने सरकारी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी और हाथापाई करते हुए पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने लगे। अनिल कुमार ने कहा कि नरेंदर ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। उन्होंने पहले आरोपी जगबीर को बचाया। जब तक स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

सोनीपत सीआईए की तरफ से सूचना मिली है । जब पुलिस मौके पर पहुंची, उस समय तक कोई भी आरोपी मौके पर नहीं था। सोनीपत सीआईए की टीम मिली है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed