फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Son murdered by pressing mother's neck

बेटे ने मां की गर्दन को पैर से दबाकर कर दी हत्या

Wed, 11 Aug 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Son murdered by pressing mother's neck
सफीदों (जींद)। एक साल से मायके में रह रही पत्नी को वापस लाने की मांग के दौरान हुए झगड़े में एक बेटे ने पैर से गर्दन दबाकर मां की हत्या कर दी। गांव मलिकपुर में मंगलवार शाम लगभग सात बजे हुई हत्या की वारदात में पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार सुबह पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दिए बयान में आरोपी के पिता हुकमचंद ने कहा कि उसका लड़का विक्रम शराब पीने का आदी है। वह शराब पीकर रोजाना अपनी पत्नी के साथ झगड़ा और मारपीट करता था। इससे परेशान होकर एक साल पहले उसकी बहू अपनी तीन बेटियों को घर पर ही छोड़कर सेखपुरा मायके चली गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को लगभग सात बजे विक्रम शराब पीकर घर आया और पत्नी को मायके से लाने की मांग करते हुए अपनी 66 वर्षीय दिव्यांग मां संतरो के साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद उसने अपनी मां की गर्दन पैर से दबाकर हत्या कर दी। सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि हुकम सिंह की शिकायत पर विक्रम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed