{"_id":"69b2fe428bc68fd86f04078c","slug":"soldiers-were-trained-in-modern-crowd-control-techniques-jind-news-c-199-1-sroh1009-149776-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जवानों को भीड़ नियंत्रण की आधुनिक तकनीक का अभ्यास कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जवानों को भीड़ नियंत्रण की आधुनिक तकनीक का अभ्यास कराया
विज्ञापन
12जेएनडी02: व्रज वाहन के बारे में पुलिस कर्मियों को जानकारी देते हुए प्रशिक्षक। स्रोत : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने और आपात परिस्थितियों से निपटने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।
इसमें जिला पुलिस की कंपनी ‘ए’ और ‘बी’ के जवानों को भीड़ नियंत्रण से संबंधित आधुनिक तकनीकों का अभ्यास कराया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स के डिप्टी कमांडेंट सुनील कुमार के नेतृत्व में आरएएफ के निरीक्षक प्रदीप कुमार व अन्य स्टाफ ने जवानों को भीड़ नियंत्रण के दौरान अपनाई जाने वाली रणनीतियों और उपकरणों के प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी।
जवानों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति या भीड़भाड़ वाले इलाकों में सूझबूझ के साथ किस प्रकार हालात को नियंत्रित किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान वज्र वाहन के उपयोग, उसकी विशेषताओं और भीड़ नियंत्रण में उसकी भूमिका के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
वाटर कैनन के प्रयोग का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया ताकि किसी भी संभावित तनावपूर्ण स्थिति में कम से कम बल प्रयोग करते हुए हालात पर काबू पाया जा सके। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान धैर्य, अनुशासन और पेशेवर तरीके से कार्य करना बेहद जरूरी है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल की कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर सतीश कुमार, लाइन अफसर महेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।