{"_id":"64f8c69d101baea03a05dac4","slug":"solar-system-will-be-installed-in-veterinary-hospital-and-school-dushyant-jind-news-c-199-1-sroh1007-5195-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु अस्पताल और स्कूल में लगेगा सोलर सिस्टम : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु अस्पताल और स्कूल में लगेगा सोलर सिस्टम : दुष्यंत
Thu, 07 Sep 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
06जेएनडी47 : ईगराह गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को गांव ईगराह गांव में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गांव के पशु अस्पताल और स्कूल में जल्द ही सोलर सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। आसपास के गांवाें में नहरी पानी की कमी पर कहा कि जल्द ही नहरी पानी की पूरी व्यवस्था करवाई जाएगी।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जुलाना हलके में विकास की गंगा बह रही है। इतना विकास पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने गांव के सरकारी स्कूल और पशु अस्पताल में सोलर सिस्टम लगाने, युवाओं के लिए जिम का सामान देने, गांव में नया पशु अस्पताल और पंचायत घर बनाने की घोषणा की। यह भी कहा कि ई-लाइब्रेरी की भी व्यवस्था होगी। गांव में विकास के मामले में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
गांव में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचते ही ग्रामीणों ने रोष प्रदर्शन किया। दो जून को जींद में गांव ईगराह निवासी अनीष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें अभी तक मुख्य आरोपी काबू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने दुष्यंत चौटाला से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की।