{"_id":"5f7cb3838ebc3e9b987d72ad","slug":"social-organizations-protested-to-demand-the-arrest-of-the-woman-jind-news-rtk577030037","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के बाहर बैठे सामाजिक संगठनों के सदस्य।
- फोटो : Jind
नरवाना क्षेत्र की युवती, उसके भाई और पिता के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज होने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। तीनों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को कई सामाजिक संगठनों ने नेहरू पार्क से लघु सचिवालय तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने इस मामले में पुलिस प्रशासन को भी चेताया है कि अगर सात दिन में युवती की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे महापंचायत कर अगला निर्णय लेंगे।
युवती पर एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भाई व पिता के खिलाफ मामला दर्ज है। मंगलवार को भीम आर्मी के नेतृत्व में मेंस राइट फाउंडेशन वेलफेयर सोसायटी, सी लायन वेलफेयर फाउंडेशन, दलित उत्थान फाउंडेशन, संत हरिदास आश्रम खैरेंटी के महाराज संत कबीर दास, भीम आर्मी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप बराह, सरपंच प्रतिनिधि जश्नदीप सिंह ने समाज सेविका समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
जांच कर रही डीएसपी हेड क्वार्टर पुष्पा खत्री को हटाया
इस मामले में पोक्सो एक्ट तथा एससी, एसटी एक्ट के तहत जांच कर रही डीएसपी हेड क्वार्टर पुष्पा खत्री को एसएसपी कम डीआईजी ने हटा दिया है। अब इस मामले की जांच एएसपी अजीत सिंह शेखावत करेंगे। डीआईजी ओपी नरवाल ने एएसपी को इस मामले की जांच सौंप दी है।
विज्ञापन
7 दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे महापंचायत : जश्नदीप
पिपलथा गांव के सरपंच प्रतिनिधि जश्नदीप सिंह ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि एसएसपी कम डीआईजी ने कथित समाज सेविका तथा अन्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर एक सप्ताह का समय मांगा है। यदि एक सप्ताह के अंदर कथित समाज सेविका तथा अन्य आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह गांव में महापंचायत बुलाएंगे, जिसमें कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा।
आरोपियों के खिलाफ जल्द होगी कार्रवाई : डीआईजी
पोक्सो एक्ट तथा एसएसी-एसटी के तहत तीन लोगों पर दर्ज हुए मामले में गिरफ्तारी को लेकर एक सप्ताह का समय दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस मामले की जांच अब डीएसपी हेड क्वार्टर की बजाय एएसपी अजीत सिंह शेखावत को सौंप दी है।
ओपी नरवाल, एसएसपी कम डीआईजी जींद