फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Social evils will be eradicated only through the knowledge of the Vedas: Acharya Aryasha

वेदों के ज्ञान से ही दूर होंगी सामाजिक बुराइयां : आचार्या आर्याशा

Sat, 10 Oct 2026 03:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Social evils will be eradicated only through the knowledge of the Vedas: Acharya Aryasha
09जेएनडी05: दिवसीय वैदिक सत्संग समारोह का शुभारंभ हवन के साथ करते हुए आयोजक। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
जींद। राम नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में शुक्रवार को तीन दिवसीय वैदिक सत्संग समारोह का शुभारंभ अग्निहोत्र के साथ हुआ। 9 से 11 अक्तूबर तक चलने वाले समारोह के पहले दिन शुक्रवार को प्रातकालीन सत्र में आर्य जगत की विदुषी आचार्या आर्याशा दर्शनाचार्या ने वेदों के ज्ञान को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
आचार्या आर्याशा ने कहा कि वर्तमान समय में समाज अव्यवस्था, अशांति, तनाव, भ्रष्टाचार, नशे और अनेक सामाजिक कुरीतियों से जूझ रहा है। कुसंस्कारों और अपसंस्कृति का प्रभाव युवा पीढ़ी को भटका रहा है। दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या और महिलाओं के अपमान जैसी बुराइयां समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने धर्म के नाम पर फैल रहे अंधविश्वास, आडंबर और पाखंड पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए वेदों के ज्ञान का प्रचार-प्रसार जरूरी है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को वैदिक शिक्षाओं को समझकर अपने आचरण में उतारना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैतिक मूल्यों और संस्कारों को अपनाकर ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर सोनीपत से पहुंची वैदिक भजनोपदेशिका कुमारी तन्नु आर्या ने मधुर भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को वेदों और शास्त्रों के अनुरूप जीवन जीने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक प्रो. ओमकुमार आर्य, रामकरण आर्य, प्रधान कंवर साहब आर्य, पूर्व प्रधान कर्ण सिंह आर्य, मंत्री अजीत आर्य, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed