फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SNCU work in the final stage at the Civil Hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल में एसएनसीयू का काम अंतिम चरण में

Wed, 18 Feb 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 18 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
SNCU work in the final stage at the Civil Hospital
17जेएनडी03-नागरिक अस्पताल के नए भवन में चल रहा एसएनसीयू बनाने का कार्य। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल के नए भवन के दूसरे तल पर अत्याधुनिक स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) का काम अंतिम चरण में है। इससे अब शिशुओं को बेहतर और त्वरित उपचार मिलेगा।
विज्ञापन

विशेष रूप से गायनी वार्ड के नजदीक एसएनसीयू बनने से गंभीर अवस्था में जन्म लेने वाले शिशुओं को विशेषज्ञ की देखरेख उपलब्ध हो पाएगी। पहले नवजात का उपचार पुराने भवन में होता था। इससे शिशुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में समय लगता था और कई बार जोखिम भी बढ़ जाता था।
विज्ञापन

अब एसएनसीयू को प्रथम तल पर बनाने से यह समस्या समाप्त हो गई है। प्रसव के बाद यदि किसी शिशु को विशेष चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता होती है तो उसे बिना देरी सीधे एसएनसीयू में भर्ती किया जा सकेगा। नई एसएनसीयू यूनिट में आधुनिक चिकित्सा उपकरण, प्रशिक्षित स्टाफ और चौबीस घंटे निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। ऑक्सीजन सपोर्ट, वार्मर, मॉनिटरिंग सिस्टम तथा संक्रमण नियंत्रण के विशेष प्रबंध भी सुनिश्चित किए गए हैं। हालांकि लंबे समय से
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने और नई सुविधाएं शुरू करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ उपचार उपलब्ध कराया जा सके। जल्द ही नए भवन में एसएनसीयू की सुविधा शुरू की जाएगी।-डॉ. रघुबीर पूनिया, पीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed