फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Smart meters will be installed in every house in the state in the next 5 years

Jind News: अगले 5 साल में प्रदेश के हर घर में लगेंगे स्मार्ट मीटर

Wed, 02 Aug 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 02 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Smart meters will be installed in every house in the state in the next 5 years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। अगले पांच वर्ष में प्रदेश के हर घर में स्मार्ट मीटर लगेंगे। स्मार्ट मीटरों पर प्रीपेड स्कीम की सुविधा भी होगी और इस पर पांच प्रतिशत रियायत दी जाएगी। स्मार्ट मीटर लगने से प्रदेश में लाइन लास बिलकुल खत्म हो जाएगा। कार्यालय में बैठकर ही स्मार्ट मीटरों की रीडिंग ली जाएगी और स्मार्ट मीटरों को दूर से ही बंद किया जा सकेगा। ये बातें हरियाणा पावर यूटिलिटी के चेयरमैन पूर्व आईएएस पीके दास ने मंगलवार को उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर बुलाई गई बैठक के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता ने बिल नहीं भरा तो उसका बिल सिक्योरिटी में से काट लिया जाएगा और फिर उसका मीटर बंद कर दिया जाएगा। कहा कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था के सुधारीकरण पर 2400 करोड़ खर्च होंगे। जहां जरूरत होगी, वहीं अपने खर्चे पर ट्रांसफार्मर रखेंगे। गांव की फिरनी से एक किलोमीटर दूर यदि दस लोग भी रहते हैं तो वहां तक भी बिजली मुहैया करवाएंगे। यदि कोई उपभोक्ता बिल नहीं भरने के कारण डिफाल्टर हो चुका है और उसकी सालाना आय एक लाख से कम है तो उसके मामले का 3600 रुपये भरकर निपटारा हो सकता है और उसको बिजली कनेक्शन भी दिया जाएगा। दिसंबर 2021 से पहले ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए जो आवेदन हुए हैं, उन लोगों को कनेक्शन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दो-तीन साल पहले 40 प्रतिशत लाइन लास था। अब 12 प्रतिशत पर ले आए हैं। हर साल दस प्रतिशत बिजली खपत बढ़ रही है। इसको लेकर भी सब स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed