फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Small chunks between colonies will be legalized, 40,000 people will benefit

Jind News: कॉलोनियों के बीच छोटे टुकड़ों को किया जाएगा वैध, 40 हजार लोगों को होगा फायदा

Wed, 13 Dec 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 13 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Small chunks between colonies will be legalized, 40,000 people will benefit
प्रदीप कौशिक
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के सेक्टर 12 व 13 और 10 कॉलोनियों के अवैध हिस्से में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दोनों सेक्टर व 10 काॅलोनियों के बीच बचे अवैध हिस्सों को वैध किया जाएगा। इससे 40 हजार से अधिक लोगों को फायदा होगा। सरकार ने भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) मैपिंग कराई है।
नगर निगम की टाउन प्लानिंग शाखा की ओर से जीआईएस मैपिंग के माध्यम से तैयार किए गए नक्शों पर मंथन किया जा रहा है। इसके आधार पर निगम की ओर से सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद फाइल मुख्यालय भेज दी जाएगी। जिला नगर योजनाकार की तरफ से करीब दो साल पहले शहर में अवैध कॉलोनियों को लेकर ड्रोन सर्वे कराया गया था। इसके बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने पत्र जारी करके नगर निगम को अपने स्तर पर बची हुई कॉलोनियों का सर्वे करवाने को कहा था। इसके बाद मुख्यालय की तरफ से निगम क्षेत्र के वैध कॉलोनियों के बचे हुए टुकड़ों का डाटा जारी किया था। इसमें 50 अलग-अलग टुकड़े थे जो करीब 250 एकड़ जमीन पर बसे हुए हैं। इन्हें लेकर निगम ने सर्वे शुरू करवाया था। अब अधिकृत क्षेत्र में दिख रहे अनाधिकृत क्षेत्र की सूची तैयार करके निगम की ओर से मुख्यालय भेजी जाएगी। मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद इन सेक्टरों व कॉलोनियों के बचे हुए टुकड़ों को वैध किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वे में इन कॉलोनियों के टुकड़ों को किया शामिल : सेक्टर-12, सेक्टर 13, खान कॉलोनी, मयूर विहार, गढ़ी ब्राह्मणान, आंबेडकर कॉलोनी, पंचशील कॉलोनी, दहिया कॉलोनी, नंदवानी नगर, ब्रह्म कॉलोनी, कैलाश कॉलोनी, शादीपुर क्षेत्र के अंदर बीच-बीच में कई जगहों पर टुकड़े अवैध पड़े हुए हैं। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के दौरान यह डाटा किया जा रहा एकत्रित

सर्वे के दौरान खसरा नंबर, कॉलोनी का कुल एरिया, खाली पड़ी जमीन, कॉलोनी में निर्मित क्षेत्र, कॉलोनी को वैध करवाने को लेकर हाउस की बैठक में पास किया गया प्रस्ताव, आरडब्ल्यूए या डेवलपर की तरफ से प्राप्त प्रस्तुति, मार्ग की चौड़ाई, 3 मीटर तक चौड़ी अंदरूनी सड़कों की लंबाई, 3 से 6 मीटर तक चौड़ी अंदरूनी सड़कों की लंबाई, 6 से 9 मीटर तक चौड़ी अंदरूनी सड़कों की लंबाई, 9 मीटर से ज्यादा चौड़ी अंदरूनी सड़कों की लंबाई आदि जानकारी एकत्रित की जा रही है।
सेक्टरों व कॉलोनियों में अवैध हिस्से वैध होने पर मिलेगा एनडीसी
दो सेक्टरों व 10 कॉलोनियों में अवैध हिस्से पर बसे लोगों को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनडीसी) लेने में परेशानी नहीं होगी। मुख्यालय की ओर से कॉलोनियों के अवैध हिस्से में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री प्रक्रिया बंद कर दी है। इन हिस्सों के वैध होने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।


वर्जन
दो सेक्टर व काॅलोनियों के बीच बचे हुए अवैध टुकड़ाें को वैध किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय की ओर से नक्शे जारी किए गए हैं। नक्शों के आधार पर सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही रिपोर्ट बनाकर सरकार को सौंप दी जाएगी।-नवरत्न वत्स, सहायक नगर योजनाकार, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed