{"_id":"6aa05649e8d3bdae0f00978e","slug":"slogans-raised-against-the-government-outside-crsu-in-support-of-sanitation-workers-jind-news-c-199-1-sroh1009-159938-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सफाई कर्मचारियों के समर्थन में सीआरएसयू के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सफाई कर्मचारियों के समर्थन में सीआरएसयू के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन
08जेएनडी12: सीआरएसयू के बाहर विद्यार्थी संगठन सफाई कर्मचारियों के समर्थन में सरकार के मंत्रियों
जींद। सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में किसान छात्र एकता संगठन और इंडिपेंडेंट यूथ फ्रंट के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्रियों कृष्ण बेदी, कृष्ण लाल पंवार व विपुल गोयल का पुतला फूंका।
गाेविंद सैनी व अजीत पाथरी ने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। शहरों और गांवों की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में कर्मचारियों की अहम भूमिका है, लेकिन इसके बावजूद उनकी मांगों पर सरकार की ओर से गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को पक्का करने और उन्हें स्थायी रोजगार देने की मांग उठाई।
संगठनों ने आंदोलन के दौरान निलंबित किए गए सफाई कर्मचारियों को तत्काल बहाल करने की मांग भी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार को उनके प्रतिनिधियों से बातचीत करनी चाहिए और समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन
गोविंद सैनी ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज के लिए जरूरी सेवा करते हैं। उनके अधिकार और सम्मान से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। अमित आदिवाल ने कहा कि दिन-रात मेहनत करने वाले कर्मचारियों को सम्मानजनक और स्थायी रोजगार मिलना चाहिए। सरकार को तत्काल बातचीत शुरू कर उनकी मांगें स्वीकार करनी चाहिए। इस अवसर पर अभिषेक जुलाना, नवरत्न माथुर, अजीत सिसोदिया, नितिन, रोबिन, विनय बड़गुजर और गौरव मुवाल मौजूद रहे।