फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sleeping youth falling on Shivling injured and injured, had to be admitted to PGI

नींद में चल रहा युवक शिवलिंग पर गिरकर हुआ घायल, पीजीआई में करना पड़ा भर्ती

Wed, 03 Jun 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sleeping youth falling on Shivling injured and injured, had to be admitted to PGI
शहर के प्राचीन भूतेश्वर मंदिर में नींद में युवक रात को शिवलिंग पर गिर गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई रोहतक ले जाया गया। युवक ठीक होकर घर पहुंच गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के गांव नाहवा परसुरा निवासी 22 वर्षीय उमेश पिछले दो साल से मंदिर के पुजारी ललन प्रसाद तिवारी के साथ रहता है। रात एक बजे वह नींद में ही उठकर चलने लगा। इस बीच उसका सिर मंदिर में लगे घंटे पर लगा और वह शिवलिंग पर गिर गया। नींद में ही वह किसी तरह बाहर निकल गया। सुबह चार बजे पुजारी का परिवार मंदिर में नीचे पहुंचा तो उमेश गायब था और भवन में काफी खून बिखरा हुआ था। पुजारी ने तत्काल सूचना मंदिर प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों को दी। मौके पर पुलिस भी बुलाई गई। पुलिस ने मौके पर मुआयना किया। छानबीन में पाया कि रात को शहर पुलिस के एक राइडर ने सफीदों गेट के समीप एक युवक को अस्पताल पहुंचाया था। जहां से चिकित्सकों ने उसे अज्ञात समझकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

युवक को होश आया तो उसने पीजीआई से फोन कराया और अपने को दाखिल होने की सूचना दी। उमेश को सुबह सात बजे ही पीजीआई के चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी। अब उमेश वापस आ चुका है और ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed