{"_id":"666366c8b4e721fdd9085874","slug":"skm-hopes-new-government-will-fulfill-farmers-demands-jind-news-c-199-1-sroh1007-118154-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एसकेएम को उम्मीद, नई सरकार करेगी किसानों की मांग पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एसकेएम को उम्मीद, नई सरकार करेगी किसानों की मांग पूरी
Sat, 08 Jun 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
07जेएनडी29 : नरवाना में चल रहे किसानों के धरने पर बैठे किसान। संवाद
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा ने भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने पर बधाई दी है। नरवाना में चल रहे धरने पर किसान नेताओं ने खुशी मनाई और उम्मीद जताई की नई सरकार किसानों की मांगों को पूरा करेगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो फिर से किसान आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
किसान नेता मास्टर बलबीर, डिंपल, सुभाष, छोटी, मुन्नी ने कहा कि जनता ने मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को कड़ी सजा और करारी शिकस्त दी है। खासकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जहां किसान आंदोलन सबसे ज्यादा मजबूत था। एसकेएम उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं विशेषकर किसानों और मजदूरों को अजय मिश्रा टेनी को हराने पर बधाई दी। किसान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी टेनी को मंत्रिमंडल में बनाए रखकर, उनकी रक्षा कर रहे थे। एसकेएम उनके खिलाफ उचित आपराधिक मुकदमा चलाने और लखीमपुर खीरी के किसानों को न्याय सुनिश्चित करने की मांग करता है।