{"_id":"611416718ebc3ef41c0db056","slug":"six-year-old-child-killed-by-drowning-in-the-pond-jind-news-rtk6206875179","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाना (जींद)। स्थानीय गोशाला के पास स्थित तालाब में बुधवार सुबह में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव निकालकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनोें को सौंप दिया।
जुलाना निवासी छह वर्षीय केशव मंगलवार को अपने पिता अनिल के साथ तालाब में भैंसों को पानी पिलाने के लिए गया हुआ था। कुछ भैंसें तालाब से जल्दी निकल गईं और कुछ उसी में रह गईं। अनिल तालाब से निकली भैंसों को लेकर घर आ गया और केशव को वहीं छोड़ दिया, ताकि वह दूसरी भैंसों को साथ लेकर आ जाए। केशव तालाब के किनारे खड़ा था। अचानक से उसका पैर फिसल गया, जिससे वह तालाब में गिर गया।
आसपास खड़े लोगों ने उसे डूबते हुए देखा। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की पर वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद केशव का शव बरामद किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।