{"_id":"5e3705c48ebc3e4b6475e9a9","slug":"six-vehicles-crashing-on-the-wrong-side-of-the-over-bridge-two-overturned-jind-news-rtk540277792","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज से गलत साइड उतर रहे छह वाहन टकराए, दो पलटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज से गलत साइड उतर रहे छह वाहन टकराए, दो पलटे
विज्ञापन
हादसे के बारे में जानकारी देता पंजाब रोडवेज की बस का चालक दयाकिशन।
- फोटो : Jind
पिंडारा गांव के पास बने ओवरब्रिज पर गलत साइड से वाहनों का चढ़ना हादसे का कारण बन रहा है। रोड सेफ्टी बैठक में इसका समाधान करने के सवाल उठे थे, लेकिन आज तक इस पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। रविवार सुबह जब पंजाब रोडवेज की बस ओवरब्रिज से नीचे उतर रही थी तो आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। बस चालक ने भी ब्रेक लगाया तो उसके पीछे चल रहे डंपर ने उसमें टक्कर मार दी। इसी क्रम में लगातार छह वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर की वजह से एक डंपर और बस सड़क पर पलट गए। इस हादसे में बस चालक तथा एक यात्री को मामूली चोटें आई। बस में 32 यात्री सवार थे, मगर गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया। पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर टक्कर मारने वाले डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी कप्तान सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे। सड़क के बीच में बस तथा डंपर के पलटने से हाइवे का एक तरफ का रास्ता बंद हो गया। पुलिस ने बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी बस और ट्रक को हटवाया।
बस चालक लुधियाना निवासी दया किशन ने बताया कि उनकी बस के आगे चल रहे डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जब उन्होंने बस को ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रहे एक अन्य डंपर ने बस में टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर के कारण बस आगे चल रहे डंपर से टकरा कर पलट गई। टक्कर मारने वाला डंपर भी पलट गया। बस और डंपर के पलटने पर पीछे आ रहे तीन अन्य वाहन भी एकदम से ब्रेक लगाने से टकरा गए। बस में सवार लुधियाना के झूलन निवासी बेअंत सिंह को मामूली चोटें आई। बस चालक तथा बेअंत सिंह का नागरिक अस्पताल में इलाज करवाया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बस चालक दया किशन की शिकायत पर टक्कर मारने वाले डंपर चालक पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रोड सेफ्टी की बैठक में उठा था मामला, नहीं हुआ आज तक समाधान
रोड सेफ्टी की हुई तीन बैठकों में ओवरब्रिज पर गलत साइड से वाहनों के चढ़ने तथा उतरने के मामले को अन्ना टीम ने उठाया था। जब जींद से वाहन दिल्ली जाने के लिए इस ओवरब्रिज पर चढ़ते हैं तो दाहिने तरफ से नहीं चढ़ पाते हैं। वाहन चालकों को बाई तरफ से गलत साइड से ओवरब्रिज पर चढ़ना पड़ता है। गलत साइड से ही ओवरब्रिज से उतरना पड़ता है। दाई तरफ से ओवरब्रिज पर चढ़ने का कोई रास्ता नहीं है, क्योंकि इस तरफ ओवरब्रिज के नीचे से रेलवे लाइन निकलती है। इस पर न तो कोई फाटक है और न ही लाइन को पार करने के लिए सड़क बनाई गई है। 15 दिन पहले रोड सेफ्टी की बैठक हुई थी जिसमें ओवरब्रिज पर वाहन गलत साइड से नहीं जा सकें, इसके लिए नए बन रहे बस स्टैंड के सामने इस हाइवे के नीचे से अंडरपास बनाने की मांग की गई थी। एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर पुष्पेंद्र सिंह तथा अन्ना टीम ने 30 जनवरी को यहां निरीक्षण भी किया था। अन्ना टीम सदस्य सुनील वशिष्ठ ने कहा कि प्रशासन से बार-बार अनुरोध के बावजूद इसका समाधान नहीं हो रहा। अन्ना टीम ने इसके चार उपाय प्रशासन को बताए थे।
विज्ञापन
पहले भी हो चुके हैं हादसे
27 जून 2019 को इस ओवरब्रिज पर गलत साइड से चढ़ते हुए एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी थी। इसमें ऑटो चालक गांव निडाना निवासी विनोद की मौत हो गई थी। इसी प्रकार दिसंबर में पुंडरी निवासी कार सवार जब कार को लेकर ओवरब्रिज से नीचे उतर रहा था तो निजी बस से टकरा गई थी, जिसमें वह और उसकी बहन घायल हो गए थे। दो महीने पहले रधाना निवासी बाइक सवार युवक गांव से ओवरब्रिज पर चढ़ रहा था तो उसकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मारी दी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।
जल्द निकाला जाएगा समाधान
मामला पूरी तरह से संज्ञान में है। एनएचएआई के अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इसका समाधान कर दिया जाएगा।
डॉ. आदित्य दहिया, डीसी, जींद।

सड़क पर पलटे डंपर और बस को क्रेन की मदद से हटवाती पुलिस।- फोटो : Jind

डंपर की टक्कर से सड़क के बीचोंबीच पलटी पंजाब रोडवेज की बस और एक अन्य डंपर - फोटो : Jind