फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Six new dengue patients found in the district

जिले में डेंगू के छह नए मरीज मिले, कुल 22 हो गए

Tue, 05 Oct 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Six new dengue patients found in the district
स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करते सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया। - फोटो : Jind
जींद। जिले के लोगों को कोरोना के बाद अब डेंगू से सावधान होने की जरूरत है। डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को छह नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में डेंगू के केसों की संख्या 16 से बढ़कर 22 हो गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक लेकर लोगों को जागरूक करने और बुखार पीड़ित लोगों के अधिक से अधिक सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 21 लोगों के सैंपलों की जांच की, इनमें से छह की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इससे साफ है कि 28.57 प्रतिशत लोग पॉजिटिव आ रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के श्याम नगर निवासी 77 वर्षीय चमनलाल, दुर्गा कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय युवक विकास, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति अशोक, स्कीम नंबर 19 निवासी 21 वर्षीय युवक रितिक, गांव गोविंदपुरा निवासी 23 वर्षीय युवक और गांव जलालपुर कलां निवासी 62 वर्षीय फूलपति की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इन सभी के सैंपलों की जांच नागरिक अस्पताल में की गई। हालांकि सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिए कि डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करना होगा और डेंगू पॉजिटिव के आसपास के बुखार पीड़ितों के सैंपल लिए जाएं। इसके अलावा डेंगू पॉजिटिव लोगों के घरों में फॉगिंग करवाई जाए और उनके आसपास खड़े पानी को निकाला जाए या फिर काला तेल व पेट्रोल डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे फैलता है डेंगू
यह रोग डेंगू नामक एक वायरस से फैलता है। आम भाषा में इसे हड्डी तोड़ बुखार कहा जाता है। मरीज को शरीर व जोड़ों में बहुत दर्द होता है। यह एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। जब यह मच्छर एक व्यक्ति को काटता है तो अपने डंक से व्यक्ति के शरीर में वायरस छोड़ता है। इसके बाद यह दूसरे मरीज को काटता है और फिर तीसरे मरीज को। इससे डेंगू फैलता है। एडीज मच्छर के काटने के तीन से पांच दिनों में व्यक्ति को बुखार होना शुरू हो जाता है। यह तीन से दस दिनों तक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed