फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Six named for locking power house

Jind News: एक दिन बारिश के बाद फिर सताने लगी उमस

Sat, 29 Jun 2024 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 29 Jun 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Six named for locking power house
28जेएनडी31 : जलालपुर कलां गांव में धान की रोपाई करते मजदूर। संवाद
जींद। जिले में बुधवार को हुई बारिश के बाद फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। हालांकि अब सूर्य की तपिस कम हो गई है, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटा तथा हवा में नमी की मात्रा 63 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

गर्मी के इस सीजन में जींद जिले में केवल बुधवार को ही 45 एमएम बारिश हुई थी। इस बारिश के बाद जिले में धान की रोपाई का काम तेजी से शुरू हो गया। हालांकि कई दिन बारिश के आसार बने रहे, लेकिन हुई नहीं। फसलों के लिए पर्याप्त बारिश हो गई, लेकिन अब फिर से बारिश की जरूरत महसूस की जा रही है। किसान इस बारिश के बाद धान रोपाई के कार्य में जुट गए हैं। दिनभर आसमान में बादल छाए रहते हैं। इससे तपिश भरी गर्मी से तो राहत मिल रही है, लेकिन हवा में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है।
विज्ञापन

प्री मानसून की बारिश अभी तक ज्यादा नहीं हुई है। शनिवार को बारिश की पूरी संभावना है। किसानों को धान की रोपाई का काम पूरा करना चाहिए। किसान 15 जुलाई तक धान की रोपाई कर सकते हैं। जुलाई में अच्छी बारिश की संभावना है। -डॉ. राजेश कुमार, मौसम विशेषज्ञ।

28जेएनडी31 : जलालपुर कलां गांव में धान की रोपाई करते मजदूर। संवाद

28जेएनडी31 : जलालपुर कलां गांव में धान की रोपाई करते मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed