{"_id":"66e9e5fac2d0cc60b305f8b6","slug":"six-and-a-half-lakh-people-cheated-in-the-name-of-getting-job-in-delhi-police-jind-news-c-199-1-sroh1009-123175-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे साढ़े छह लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे साढ़े छह लाख
Wed, 18 Sep 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 18 Sep 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। कलौदा कलां निवासी युवक से दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने पर सदर थाना नरवाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गांव के ही मां-बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कलौदा कलां निवासी सौरभ ने बताया कि गांव के ही रोशनी पत्नी बसंता के घर उनका आना-जाना था। रोशनी गांव में तांत्रिक विद्या का काम करती है। रोशनी ने उनकी मां से कहा कि उसका बेटा लीलू व उसके जानकार नरेंद्र व जॉनी उर्फ प्रवीन रुपये लेकर नौकरी लगवाते हैं। रोशनी की बातों में उनके माता-पिता आ गए। रोशनी ने अपने बेटे लीलू को 25 अक्तूबर 2022 को अपने घर बुलाया। लीलू ने उनके परिजनों से बात की और उनकी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान लीलू ने एक अन्य व्यक्ति से भी बात करवाई और कहा कि एक युवक को दिल्ली पुलिस में लगवाना है। इसके लिए उन्होंने 12 लाख रुपये मांगे। उन्होंने बताया कि आधी रकम पहले देनी होगी। आरोपियों ने दिल्ली पुलिस की परीक्षा के दौरान व बाद में फिजिकल के समय कई बार में साढ़े छह लाख रुपये ले लिए। जब वह रुपये देने के लिए दिल्ली के रोहिणी में गए, तो वहां पर जॉनी और नरेंद्र नाम के लड़के मिले। जॉनी उर्फ प्रवीन ने उनको बताया कि वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है, जबकि नरेंद्र ने बताया कि वह तिहाड़ जेल में ड्यूटी पर है। परीक्षा देने के लिए लीलू उनको अपने साथ ही सेंटर पर लेकर गया था। जब दिल्ली पुलिस की परीक्षा का परिणाम आया तो उनका नाम लिस्ट में नहीं था। बाद में जब उन्होंने आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। इसके लिए गांव में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपियों ने रुपये नहीं दिए। इस मामले में पुलिस ने रोशनी, लीलू, नरेंद्र व जॉनी उर्फ प्रवीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।