{"_id":"6a0618f1dbcd7fc4020fc5d4","slug":"sit-in-protest-continues-over-lack-of-drainage-jind-news-c-199-1-sroh1006-153408-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पानी की निकासी न होने पर धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पानी की निकासी न होने पर धरना जारी
विज्ञापन
14जेएनडी35-गांव के ही राजकीय विद्यालय के बाहर गांव का गंदा पानी व कीचड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। बड़नपुर में गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का धरना वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सुरेश शर्मा ने की। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग उठाई।
सुरेश शर्मा ने कहा कि गांव में गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि यदि डीसी जींद द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट एवं बीडीपीओ उचाना ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो गांव में डेंगू, मलेरिया, उल्टी-दस्त जैसी बीमारियां फैल सकती है। बुजुर्ग कुलवंत श्योकंद, जो हृदय और शुगर के मरीज हैं उन्होंने धरना स्थल से घोषणा की कि यदि 20 मई तक समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ तो वह मरणव्रत शुरू करेंगे।
शहीद भगत सिंह इंकलाब मंच हरियाणा इकाई बड़नपुर के प्रधान एवं पूर्व सरपंच डॉ. जोगिंद्र श्योकंद बड़नपुर ने बताया कि मामले को जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ के संज्ञान में लाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गंदे पानी के कारण बड़नपुर जलघर का पानी दूषित होने का खतरा है, जिससे बड़नपुर, सुंदरपुरा और बद्दोवाला गांवों के लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। संवाद