फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Simran was welcomed with a garland of currency notes when she reached her native village

Jind News: सिमरन का पैतृक गांव पहुंचने पर नोटों की माला से किया स्वागत

Tue, 29 Apr 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 29 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Simran was welcomed with a garland of currency notes when she reached her native village
28जेएनडी27-पाजू खुर्द गांव में सिमरन का अभिनंदन करते हुए अतिथिगण। संवाद
सफीदों। यूपीएससी की परीक्षा में 66वां रैंक हासिल करने वाली सिमरन सोमवार को अपने पैतृक गांव पाजू खुर्द पहुंची। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसका फूलों, नोटों की माला और पगड़ी पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया। गांव के बाहर से सिमरन को ढोल-नंगाड़ों और डीजे के साथ खुली जिप्सी में गांव में लाया गया।
विज्ञापन

गांव पाजू कलां व पाजू खुर्द के राजकीय स्कूल में आयोजित इस अभिनंदन समारोह में बतौर अतिथि सोनीपत लोकसभा सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक सुभाष देशवाल, पूर्व विधायक जसबीर देशवाल व पूर्व विधायक कलीराम पटवारी ने शिरकत की। अतिथियों ने सिमरन का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। सिमरन ने कहा कि उसकी सफलता के पीछे माता-पिता और परिवार का विशेष योगदान रहा है। उसके माता-पिता और परिवार ने उसे हर समय आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। वह चाहती है जैसे उसे सफलता मिली है, वैसे ही गांव के हर बच्चे को सफलता मिले। हर माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों खासकर बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव हो सके। सिमरन ने कहा कि वह पहले की तरह से आगे भी अपनी जड़ों से जुड़ी रहेंगी।

28जेएनडी27-पाजू खुर्द गांव में सिमरन का अभिनंदन करते हुए अतिथिगण। संवाद

28जेएनडी27-पाजू खुर्द गांव में सिमरन का अभिनंदन करते हुए अतिथिगण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed