{"_id":"619d33f2048676419a31dd3e","slug":"shyamsundar-was-a-witness-in-the-case-of-shooting-his-brother-hearing-was-to-be-held-in-court-today-jind-news-rtk630707110","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को गोली मारने के मामले में गवाह था श्यामसुंदर, आज होनी थी अदालत में सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को गोली मारने के मामले में गवाह था श्यामसुंदर, आज होनी थी अदालत में सुनवाई
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : Jind
जींद। रोहतक रोड पर दुकान के बाहर बैठे ठेकेदार व उसके भतीजे पर मंगलवार सुबह फायरिंग की गई। इसमें जान गंवाने वाला श्याम सुंदर करीब पांच साल पहले भाई पर हुए हमले के मामले में गवाह था। मामले की सुनवाई बुधवार को ही होनी थी। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने 12 लोगों को नामजद किया है।
जानकारी के अनुसार अप्रैल 2016 में बदमाशों ने हन्नी के पिता पुरुषोत्तमदास पर दुकान के बाहर गोलियां चलाकर हत्या का प्रयास किया था। उस समय उसका पिता बच गया था। इस मामले में 24 नवंबर को अदालत में सुनवाई थी। उसका ताऊ मृतक श्यामसुंदर हत्या के इस प्रयास की वारदात में गवाह था। उस समय उसके पिता की हत्या के प्रयास में धर्मेंद्र, बलजीत, रोशन, संजय, जगदीश व विजयंत, अशोक उर्फ गाठा, अजय उर्फ साईमंड, संदीप उर्फ डैनी, कुलदीप उर्फ कमांडो के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में अब शहर थाना पुलिस ने हन्नी के बयान पर सुभाष नगर निवासी धर्मेंद्र पहलवान, विजयंत, पोंकरी खेड़ी निवासी बलजीत, रोशन, दौलतपुर निवासी संजय उर्फ बतख, मनोहरपुर निवासी जगदीश, गौरव, अशोक, अजय, संदीप, कुलदीप व जुगतीराम के खिलाफ साजिशन हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।
तीन टीमें कर रहीं आरोपियों की तलाश
डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि रंजिशन हत्या करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इसमें दो टीमें सीआईए और एक टीम शहर थाना की गठित की गई हैं। तीनों टीमें सीसीटीवी देखकर नामजद लोगों की तलाश कर रही हैं। शीघ्र ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
दुकान के अंदर दीवारों पर लगीं चार गोलियां
वारदात के समय दुकान के बाहर बैठे ठेकेदार श्यामसुंदर व उसके भतीजे हन्नी पर किए गए साजिशन हमले में बदमाशों ने पूरी तैयारी से वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने ताऊ व भतीजे पर गोली चलाने के साथ ही कोई अंदर से दूसरा व्यक्ति आकर उन पर हमला न कर दे, इस बात का भी ध्यान रखा। इसको देखते हुए दुकान के अंदर बने केबिन में भी साथ ही साथ गोली चर्लाईं। जिसमें गोलियां अंदर के केबिन की पीछे की दीवार पर लगने के निशान बने हैं।
जब तक मरने का विश्वास नहीं हुआ चलाते रहे गोलियां
बदमाशों ने श्यामसुंदर पर उस समय तक गोलियां चलाईं, जब तक उसके मरने का विश्वास नहीं हुआ। आसपास के लोगों ने बताया कि पहली गोली लगने से श्यामसुंदर जमीन पर गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। इसमें श्यामसुंदर को कुल सात गोलियां लगीं। जिसमें उसके सिर में तीन और छाती में चार गोलियां लगीं।
ट्रक यूनियन से जूड़ा है विवाद
जानकारी के अनुसार यह मामला ट्रक यूनियन से जूड़ा हुआ है। लगभग 20 वर्ष पहले रोहतक रोड पर ट्रक यूनियन की प्रधानी और वहां के कामकाज को लेकर विवाद शुरू हुआ था। उसी समय के विवाद में इनकी रंजिश बनी हुई थी। इसके बाद श्यामसुंदर व उसके परिवार ने ठेकेदारी का काम शुरू कर दिया था। जिसमें भी आरोपियों ने उनके साथ ठेके नहीं लेने को लेकर विवाद शुरू कर दिया था। इसके बाद से ही लगातार रंजिश चलती रही।
वारदात के समय मौके पर नहीं था गनमैन
श्याम सुंदर के भाई पुरुषोत्तम पर हमला होने के बाद उसे पुलिस से सुरक्षाकर्मी मिला हुआ था। पिछले दिनों पुरुषोत्तम की मौत हो गई थी। इसके बाद सुरक्षाकर्मी श्यामसुंदर को उपलब्ध करवा दिया गया था। जिस समय श्यामसुंदर व उसके भतीजे हन्नी पर हमला हुुआ, उस समय वहां पर सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। डीएसपी धर्मबीर खर्ब के अनुसार इस मामले की जांच की जाएगी।
विधायक ने बढ़ते अपराध को लेकर गृह मंत्री अनिल विज से की मुलाकात
शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर विधायक कृष्ण मिड्डा ने मंगलवार को चंडीगढ़ में गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। उन्होंने इसको रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की। इसमें विधायक ने विज को बताया कि मंगलवार सुबह भी रोहतक रोड चौड़ी गली निवासी ठेकेदार श्याम सुंदर की दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। कुछ दिन पहले एक व्यापारी से भी दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। विधायक ने बताया कि गृह मंत्री ने आश्वासन दिया है कि सभी मामले उनके संज्ञान में हैं और जल्द ही इन पर कार्रवाई की जाएगी।