फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shrimad Bhagwat Katha begins at Jayanti Devi Temple, devotees immersed in devotion

Jind News: जयंती देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

Wed, 22 Jul 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha begins at Jayanti Devi Temple, devotees immersed in devotion
22जेएनडी34: जयंती देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए। स्रोत: पुजारी
जींद। जजयंती देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिन मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और विधिवत कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान के जयकारों और भक्ति रस से सराबोर रहा।
विज्ञापन

कथावाचक ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के महत्व और इसके आध्यात्मिक प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को सत्य, धर्म, सदाचार और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इसके श्रवण से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक विचारों का संचार होता है।
विज्ञापन

मंदिर पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि कथा के पहले दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रवचन सुने और भगवान के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। मंदिर प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करें और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed