{"_id":"661fe6fce04eda3df409b271","slug":"shri-shyam-prachar-mahila-samiti-took-out-flag-march-on-ram-navami-jind-news-c-199-1-jnd1001-115861-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रामनवमी पर श्री श्याम प्रचार महिला समिति ने निकाली ध्वजा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रामनवमी पर श्री श्याम प्रचार महिला समिति ने निकाली ध्वजा यात्रा
Thu, 18 Apr 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
ध्वजा यात्रा में शामिल मुख्यातिथि व महिला श्रद्धालु।
जींद। श्री श्याम प्रचार महिला समिति जींद द्वारा बुधवार को रामनवमी पर शहर में ध्वजा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष डाॅ. राजकुमार गोयल ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। ध्वजा यात्रा से पहले हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद निशान यात्रा का शुभारंभ बनखंड महादेव स्थित हनुमान मंदिर से किया गया।
संस्था की प्रधान ममता बंसल ने बताया कि संस्था की यह पहली निशान यात्रा है। यह निशान यात्रा बनखंड महादेव स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई वापसी बनखंड महादेव मंदिर में समाप्त हुई। उन्होंने बताया कि यात्रा बनखंड महादेव मंदिर से शुरु होकर देवीलाल चौक, अंडरपास, चक्कर रोड, जेसीज चौक, सिटी पुलिस स्टेशन, पालिका बाजार, टाऊन हाल, बैक रोड, जनता बाजार, इंदिरा बाजार होते हुए देर सांय बनखंड महादेव पहुंची जहां निशान यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर सावर गर्ग, सोनू जैन, दीपक गर्ग, बजरंग गर्ग, अभिषेक बंसल, विपुल कौशिक, यश तायल, गोपाल जिंदल, मनजीत भोंसला, समिति प्रधान ममता बंसल, उर्मिल जिंदल, अंजली जिंदल मौजूद थी।