फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shri Radhe Charan Paduka Seva Samiti gave modern fodder cutting machine to the cowshed

Jind News: श्री राधे चरण पादुका सेवा समिति ने गोशाला में दी चारा काटने की आधुनिक मशीन

Tue, 09 Jan 2024 09:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
Shri Radhe Charan Paduka Seva Samiti gave modern fodder cutting machine to the cowshed
गोशाला में आधुनिक मशीन से चारा काटते हुए। स्वयं
जींद। श्री राधे चरण पादुका सेवा समिति द्वारा हांसी रोड स्थित बीड वाली गोशाला में लगभग सवा लाख रुपये की कीमत से चारा काटने की मशीन दान स्वरूप दी। बीड में काफी संख्या में गायों को रखा गया है। ऐसे में यहां चारा काटने को लेकर बहुत परेशानी होती थी। ऐसे में समिति ने अपने प्रयासों से सवा लाख रुपये की मशीन खरीदी और इसे गोशाला को दिया। प्रधान बलदेवराज, महासचिव विपिन आहूजा ने कहा कि समिति द्वारा बीड वाली गोशाला में प्रतिदिन हरे चारे को लेकर गायों सेवा की जाती है। इसके अलावा गोशाला में नियमित तौर से सफाई व अन्य कार्य किए जाते हैं। यहां गायों के लिए हरा चारा काटने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता था और टाल पर हाथ से ही चारा काटते थे। इससे काफी समय लग जाता था। इसी समस्या को लेकर श्री राधे चरण पादुका सेवा समिति ने अभियान चलाते हुए श्रद्धालुओं के सहयोग से सवा लाख रुपये की राशि एकत्रित की और फिर आधुनिक चारा काटने वाली मशीन खरीद गोशाला के लिए दी। अब यहां गायों के लिए हरा चारा काटने की सुविधा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed