फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shri Krishna Janmashtami celebrated with great fanfare at the Maharaj Ajmidh Temple.

Jind News: महाराज अजमीढ़ मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Sat, 05 Sep 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 05 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami celebrated with great fanfare at the Maharaj Ajmidh Temple.
फोटो 05जेएनडी20-महाराज अजमीढ मंदिर एवं सुनार धर्मशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर हुए कार्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। मैढ़ सुनार सभा की ओर से सेक्टर छह स्थित महाराज अजमीढ़ मंदिर एवं सुनार धर्मशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वृंदावन से आए गायकों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया। इस दौरान श्रीकृष्ण और राधा रानी की आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम में राधा कुंड वृंदावन के पुजारी पंडित गिरधारीलाल उपाध्याय, पंडित राजेंद्र व पंडित नवनीत, महाराज अजमीढ़ मंदिर के संयोजक कन्हैयालाल सोनी तथा पुजारी पंडित हरि मौजूद रहे। वक्ताओं ने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गीता में दिए गए उपदेशों को जीवन में अपनाने और सदमार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के संदेश आज भी समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण हैं। साथ ही आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

प्रधान सत्यनारायण सोनी, वरिष्ठ सदस्य नरेश कुमार सोनी और महासचिव डॉ. राममेहर वर्मा ने बताया कि 23 सितंबर को बहुउद्देशीय जन कल्याण सभा के सहयोग से शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed