फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   shot dead, liquire bussnessman in jind

सरपंच पति की गोलियों से भूनकर हत्या

Mon, 06 Jun 2016 12:22 AM IST
jind
jind Updated Mon, 06 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
shot dead, liquire bussnessman in jind
शव को पोसटमार्टम के लिए ले जाते परिजन - फोटो : bureau
साहनपुर गांव के सरपंच मंजू देवी के पति और शराब ठेकेदार नरेंद्र राठी पर कार सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। घटना में ठेकेदार का रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। बाद में घटना की सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सफीदों के खानसर चौक पर जाम लगाया दिया। इसके बाद डीएसपी हरेंद्र सिंह, डीएसपी वीरेंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे लोगों को समझा बुझाया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई रामकरण की शिकायत पर छह लोगों को नामजद करके अन्य के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव साहनपुर निवासी शराब ठेकेदार नरेंद्र सिंह रविवार सुबह अपने साढू़ दिल्ली निवासी सतपाल के साथ गाड़ी में सवार होकर सफीदों से गांव की तरफ जा रहे थे। जब उनकी कार साहनपुर रोड स्थित पप्पी फार्म के पास पहुंची तो पंजाब नंबर की दो गाड़ियों में सवार हथियारों से लैस बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। उनकी गाड़ी के सामने आई डस्टर गाड़ी से लगभग पांच युवक उतरे और उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में गाड़ी चला रहे सतपाल को कई गोलियां लगीं और वह घायल हो गया। फायरिंग के समय शराब ठेकेदार नरेंद्र राठी गाड़ी से उतरकर खेतों की तरफ भागने लगा, लेकिन इस दौरान हथियारबंद बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इसी दौरान शराब ठेकेदार नरेंद्र राठी गिर गया और बदमाशों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और नजदीक से उस पर कई गोलियां मारी। इसमें नरेंद्र राठी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साढ़ू घायल हो गया। इसके बाद बदमाश गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सड़क किया जाम
शराब ठेकेदार की हत्या की सूचना पाकर ग्रामीण सफीदों पहुंच गए और हत्या के विरोध में खानसर चौक पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर डीएसपी हरेंद्र कुमार, डीएसपी वीरेंद्र सांगवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे ग्रामीणों से बातचीत करके जाम खुलवाया। शराब ठेकेदार के भाई रामकरण ने शातिर बदमाश जेल में बंद गांव खेड़ी शेरखा निवासी विजय, गांव हाडवा निवासी किस्मत गांव इक्कीस जींद निवासी अशोक, गांव सिवाहा पानीपत निवासी प्रसन्न उर्फ भल्ला, गांव धड़ौली निवासी सोनू, गांव सिल्लाखेड़ी निवासी राजेंद्र व अन्य के खिलाफ साजिश के तहत हत्या करवाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांचों लोगों को नामजद करके कुछ अन्य के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 साल पहले इसी जगह पर हुई थी नरेंद्र के पिता की हत्या
नरेंद्र राठी के भाई राजकरण ने बताया कि 1987 में उसके पिता इंद्र सिंह की भी हत्या इसी स्थान पर हुई थी जहां भाई नरेंद्र राठी की हत्या हुई है।  पिता की हत्या जमीनी विवाद के चलते की गई थी। उस समय नरेंद्र काफी छोटा था। लेकिन इसके 29 साल बाद उसके भाई नरेंद्र राठी की भी बदमाशों ने उसी जगह पर गोली मारकर हत्या कर दी। उसने बताया कि नरेंद्र राठी अपने पीछे पत्नी के अलावा दो लड़के छोड़ गया है।

पांच माह पहले पत्नी बनी थी गांव की सरपंच
शराब ठेकेदार नरेंद्र राठी की पत्नी मंजू रानी गत दस जनवरी को हुए पंचायत चुनाव में गांव साहनपुर से सरपंच चुनी गई थी। इससे पहले नरेंद्र राठी के पिता इंद्र सिंह भी गांव के सरपंच रहे थे, लेकिन उस दौरान इंद्र सिंह की हत्या गांव में रंजिश के चलते कर दी गई थी।

चिकित्सकों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। इसमें नागरिक अस्पताल के एसएमओ कुलदीप राणा, डॉ. संदीप लांबा व डॉ. अंशुल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के दौरान एसडीएम बलराज जाखड़ व नायब तहसीलदार जयवीर रंगा भी मौजूद रहे। बताया जाता है कि पोस्टमार्टम के दौरान नरेंद्र राठी के सिर, गर्दन, कंधे व पीठ से पांच गोलियां निकली हैं।

जेल में बंद है हत्या का आरोपी
शराब ठेकेदार नरेंद्र राठी के भाई रामकरण द्वारा गांव खेड़ी शेरखा निवासी विजय पर आरोप लगाए है। विजय शातिर बदमाश है और कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है और लंबे समय से जेल में बंद है। रामकरण ने विजय गैंग पर अपने गुर्गों द्वारा शराब ठेकेदार नरेंद्र राठी की हत्या करवाने का आरोप लगाया है।


घटना स्थल से पांच खोल बरामद किए
डीएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या सूचना पाकर वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के दौरान मौके से पांच खाली खोल बरामद हुए हैं। इनमें तीन 32 बोर, एक थ्री नोट थ्री और 12 बोर का बरामद हुआ है। पुलिस ने नरेंद्र राठी के भाई राजकरण की शिकायत पर पांच लोगों को नामजद करके कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। इस टीम में सीआईए वन, सीआईए टू, सफीदों थाना तथा वे खुद इस घटना की जांच करेंगे। डीएसपी ने बताया कि परिजनों के द्वारा बदमाशों के द्वारा प्रयोग की गई गाड़ी का पंजाब नंबर दिया गया है। पुलिस ने गाड़ी को पकड़ने के लिए बीटी करवाने के अलावा नाकाबंदी करवा दी है। पुलिस इस मामले में कई पहलुओं पर काम करेगी। परिजनों के द्वारा कुछ लोगों पर शक जाहिर किया गया है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed