फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shortage of buses on Pundri route, passengers have to wait for an hour

Jind News: पुंडरी रूट पर बसों का टोटा, यात्रियों को करना पड़ता है एक घंटे इंतजार

Mon, 22 Jun 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shortage of buses on Pundri route, passengers have to wait for an hour
फोटो 22जेएनडी15-बस अड्डे पर खाली पड़ा पुंडरी बूथ। संवाद
जींद। पुंडरी रूट पर बसों की भारी कमी है। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर प्रतिदिन सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को बसों का एक घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ता है। पूरे दिन में रोडवेज और निजी बसों के कुल 11 ही टाइम निर्धारित हैं, जो बढ़ती यात्री संख्या के मुकाबले नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जींद से नरवाना, हांसी, असंध, गोहाना, बरवाला, पुंडरी जैसे रूटों पर प्राइवेट बसें ज्यादा चलती हैं। सुबह लगभग छह बजे के बाद नरवाना, हांसी, असंध, गोहाना, बरवाला व पुंडरी जैसे रूटों पर प्राइवेट बसें चलना शुरू हो जाती हैं। प्राइवेट बसों में यात्रियों के साथ कई बार खराब व्यवहार करने की शिकायतें भी आईं हैं।
विज्ञापन

हालांकि नरवाना, करनाल जैसे रूटों पर रोडवेज बसों की संख्या कम है लेकिन इन रूटों पर हर 10-15 मिनट में बस मिल जाती है। वहीं पुंडरी रूट पर एक-एक घंटे में बस मिलती है। इस कारण यात्री एक बार बस छूट जाने पर लंबे समय तक इंतजार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद से पुंडरी रूट पर रोडवेज व प्राइवेट बसों के कुल 11 ही टाइम हैं। इनमें पहली बस सुबह सात बजकर दस मिनट पर है। इसके बाद सुबह सात बजकर 40 मिनट पर दूसरी बस, साढ़े आठ बजे जींद-कुरुक्षेत्र रूट की तीसरी बस है जो वाया पुंडरी होकर जाती है।

इसके अलावा नौ बजकर 20 मिनट पर जींद-कुरुक्षेत्र, नौ बजकर 50 मिनट पर जींद-पुंडरी, 11 बजकर दस मिनट पर जींद-कुरुक्षेत्र बस चलती है। सातवीं बस दोपहर एक बजे, आठवीं बस दोपहर दो बजे, नौवीं बस तीन बजकर 20 मिनट, 10वीं बस चार बजकर 20 मिनट और शाम पांच बजे अंतिम बस है।
वर्जन
पुंडरी रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -राहुल जैन,महाप्रबधंक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article