फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shortage amount cannot be recovered from JE if transformer is deposited in store within seven days

Jind News: ट्रांसफार्मर सात दिन में स्टोर में जमा करने पर जेई से नहीं वसूली जा सकती शॉर्टेज राशि

Wed, 16 Sep 2026 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shortage amount cannot be recovered from JE if transformer is deposited in store within seven days
फोटो 15जेएनडी03-अधीक्षण अ​भियंता विनोद पूनिया को ज्ञापन सौंपते हुए डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन स
जींद। एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने बिजली निगम में जेई स्तर के कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए उनके समाधान की मांग की है। उन्होंने ट्रांसफार्मर की शॉर्टेज राशि से संबंधित पुराने निर्देशों को लागू न करने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता विनोद पूनिया को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला प्रधान विजय धीमान के नेतृत्व में दिया गया।
डीएचबीवीएन के सीईएमएम ने 20 जून 2017 को जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया था खराब ट्रांसफार्मर सात दिन के भीतर निगम स्टोर में जमा होने पर जेई के मिसलेनियस एडवांस खाते में शॉर्टेज राशि नहीं डाली जाएगी।
विज्ञापन

इन निर्देशों को 28 जनवरी 2025 को दोबारा जारी किया गया था। एसोसिएशन का आरोप है कि सर्कल के डिवीजनों में इनका पालन नहीं हो रहा है। इससे फील्ड कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानी हो रही है। निगम की कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन ने डिवीजन और सब-डिवीजन स्टोर में चैनल, एमएस एंगल, जीओ स्विच, अर्थ रॉड, स्टे सेट, अर्थ पाइप, नट-बोल्ट, पिन इंसुलेटर और डिस्क इंसुलेटर जैसी सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।
सामग्री की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग तथा क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों की लोडिंग, अनलोडिंग और डिवीजन स्टोर तक परिवहन की व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को भी उठाया गया है। उन्होंने जेई से जुड़े कोर्ट केस, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों की निजी फर्मों से संबंधित व्यवस्था, एचटी केबल जॉइनिंग, बिल-रसीद, लेबर ठेकेदार और दुर्घटनाओं के मामलों में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी रखी है।

एसोसिएशन ने कहा कि इन समस्याओं का समाधान होने से फील्ड कर्मचारियों को काम करने में सुविधा मिलेगी और निगम की कार्यप्रणाली भी बेहतर होगी। इस अवसर पर राज्य वित्त सचिव कृष्ण खान, कोषाध्यक्ष नरेंद्र, सुभाष, पवन शर्मा, चंद्रमोहन, संदीप आर्य, रमेश और अवतार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed