{"_id":"60bd07c68ebc3e7a8c40d478","slug":"shopkeepers-protested-against-the-police-for-forcibly-closing-the-shop-jind-news-rtk611828754","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन दुकान बंद करवाने पर दुकानदारों ने किया पुलिस का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरन दुकान बंद करवाने पर दुकानदारों ने किया पुलिस का विरोध
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारियों से बातचीत करते रोहतक रोड के दुकानदार। संवाद
- फोटो : Jind
रोहतक रोड के दुकानदारों ने पुलिस पर जबरदस्ती दुकानें बंद करवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। दुकानदारों ने पुलिस से रविवार को दुकान बंद करवाने के आदेश दिखाने की बात कही तो वे नहीं दिखा सके। इसके बाद दुकानदारों ने जब उच्च अधिकारियों से बात की तो ऐसा कोई आदेश नहीं होने पर पुलिस लौट गई
जींद विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि पुलिस ने गत रविवार को भी रोहतक रोड की दुकानों को जबरन बंद करवा दिया था। इस बार भी पुलिस ने काफी दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दीं। यहां काफी दुकानदार जमा हो गए। सूचना पाकर वह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से रविवार को दुकान बंद करवाने के निर्देश दिखाने के लिए कहा, जिस पर वह कोई आदेश नहीं दिखा सकी। गोयल ने कहा कि फिलहाल ऑड-ईवन के फार्मूले से दुकानदार अपनी दुकान खोल रहे हैं। रविवार को जिन दुकानदारों का दुकान खोलने का नंबर था, उन्होंने दुकान खोल ली तो पुलिस जबरदस्ती बंद करवाने लगे।
उन्होंने कहा कि पुलिस व्यापारियों व दुकानदारों के साथ अंग्रेजी हुकूमत वाला रवैया अपना रही है। डंडे के दम पर दुकानों को बंद करवाया जा रहा है। जबकि प्रशासन की तरफ से ऐसा कोई आदेश नहीं है। गोयल ने कहा कि इस प्रकार जबरदस्ती दुकान बंद करवाना दुकानदार कतई सहन नहीं करेंगे। यदि भविष्य में इस प्रकार जबरदस्ती दुकान बंद करवाई गई या प्रयास किया गया तो वह धरने पर बैठेंगेे।
विज्ञापन
ऑड-ईवन के फार्मूले के तहत दुकानदार अपनी दुकानें खोल सकते हैं। पुलिस को दुकान बंद करवाने का ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है। प्रशासन की तरफ से समय-समय पर जो लॉकडाउन को लेकर आदेश दिए जाते हैं, उनका पुलिस पालन करवाती है। -पुष्पा खत्री, डीएसपी।