फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shopkeepers jammed for eight hours due to non-drainage of water in Narwana

नरवाना में पानी की निकासी नहीं होने पर दुकानदारों ने आठ घंटे तक लगाया जाम संवाद न्यूज एजेंसी

Sat, 30 Jul 2022 09:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers jammed for eight hours due to non-drainage of water in Narwana
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास पानी के अंदर ही जाम लगाकर बैठे दुकानदार। संवाद। - फोटो : Jind
नरवाना। नरवाना में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से लेकर विश्वकर्मा चौक तक बरसाती व सीवरेज का पानी खड़ूा रहने से परेशान दुकानदारों ने बाजार के बीच में सुबह दस बजे जाम लगा दिया। दुकानदारों का कहना था कि यह पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। जब भी बारिश होती है, यहां पानी जमा हो जाता है। जनस्वास्थ्य विभाग के पास शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। जाम लगने की सूचना मिलते ही जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विनोद सरोहा, जेई गोविंद गोयल मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुकानदारों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दुकानदारों ने कहा कि जब तक पानी की निकासी का स्थायी समाधान नहीं होता, वह जाम नहीं खोलेंगे। दुकानदारों ने कहा कि उनको प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन ही मिलता है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं निकाला जाता। पिछले दो सप्ताह से पानी जमा होने से उनकी दुकानदारी ही चौपट हो गई। ग्राहक उनकी दुकान पर नहीं आते हैं। पानी खड़ा होने से बीमारियां फैलने का भी डर बना रहता है। दुकानदारों ने शाम 6 बजे जाम खोल दिया और कहा कि आगे फिर भी पानी की निकासी नहीं हुई, तो फिर से जाम लगा देंगे।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास पानी की निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसका स्थायी समाधान नगर परिषद के साथ मिलकर हो सकता है। अगर कहीं बोर लग जाये, तो पानी की निकासी हो सकती है। जनता व दुकानदारों को परेशानी के समाधान के लिए योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

-विनोद सरोहा, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग, नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed