फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shopkeeper dies after drowning in Rani Talab

Jind News: दुकानदार की रानी तालाब में डूबने से मौत

Mon, 26 Jan 2026 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 26 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper dies after drowning in Rani Talab
जींद। शहर के सैनी मोहल्ला निवासी रमेश बजाज की रानी तालाब में डूबने से रात को मौत हो गई। सूबह घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रानी तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन

रानी तालाब पर पूजा अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने सुबह शव को तैरते देखा तो सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान शहर के सैनी मोहल्ला निवासी रमेश बजाज के रूप में हुई। शहर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए बयान में हेमंत ने बताया कि पिता 52 वर्षीय रमेश बजाज शनिवार शाम को घर से टहलने की बात कह कर गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद से उनका कहीं कुछ पता नही चला और न ही वह घर पहुंचे। उन्होंने आसपास तथा उसके पिता के दोस्तों के पास फोन करके पता किया लेकिन उसके पिता का कोई सुराग नही लगा। सुबह उन्हें सूचना मिली कि रानी तालाब में एक शव देखा गया है। रमेश बजाज शिव चौक के पास चुन्नी की दुकान चलाते थे। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed