फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shivering continued throughout the day due to the cold wind blowing from the east.

Jind News: पूर्व की तरफ से चली ठंडी हवा से दिनभर छूटती रही कंपकपी

Tue, 07 Jan 2025 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Shivering continued throughout the day due to the cold wind blowing from the east.
07जेएनडी42: दोपहर के समय खेत में लहराती गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : हाईवे ​स्थित भाजपा कार्यालय।
जींद। तापमान में आई गिरावट से मंगलवार को ठंड बढ़ी, हालांकि दोपहर तक आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर बाद धूप निकली। इसके बाद सर्दी से कुछ हद तक राहत मिली।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 69 प्रतिशत और हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। इसके चलते ठंड और धुंध फिलहाल राहत के आसार अभी नहीं है।
विज्ञापन

दिन की शुरुआत बादलों के साथ तेज हवा से हुई। दिन चढ़ने के साथ हवा की गति तेज हो गई और ठिठुरन बढ़ गई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा भी लिया। ठंड को देखते हुए लोगों ने जल्दी से कामकाज निपटाए और घरों में लौट गए। शाम को फिर से पूरा इलाका ठंड के आगोश में समाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में गिरावट आएगी। मौसम परिवर्तनशील व शुष्क बना हुआ है। मौसम नमी भरा बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर के चलते आकाश में बादलवाई बनी हुई थी। अब रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। इसके चलते ठंड और बढ़ेगी। मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। फिलहाल ठंड से राहत के आसार नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed