फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shilpa Rani made her mark nationally and internationally in javelin throw

Jind News: शिल्पा रानी ने बनाई भाला फेंक में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान

Sun, 21 Dec 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 21 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Shilpa Rani made her mark nationally and internationally in javelin throw
20जेएनडी28: ​शिल्पा रानी ।
जींद। हरियाणा की बेटियां आज खेल के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इसी कड़ी में दनोदा खुर्द निवासी शिल्पा रानी ने भाला फेंक में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। दृढ़ निश्चय, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर शिल्पा रानी आज प्रदेश की उभरती खिलाड़ी में शुमार हैं।
विज्ञापन

शिल्पा रानी एक उत्साही और समर्पित भाला फेंक खिलाड़ी हैं। वे हर प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने का प्रयास करती हैं। उनकी सटीकता और तकनीक ने उन्हें कई बड़े मंचों तक पहुंचाया है। 26 अक्टूबर 2023 को गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में प्रथम स्थान हासिल कर उन्होंने अपने करियर की बड़ी उपलब्धि दर्ज की।
विज्ञापन

इससे पहले 17 अक्टूबर 2022 को बेंगलूरू में आयोजित राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शिल्पा रानी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। राष्ट्रमंडल खेल, बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में उन्होंने 7वां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 जून 2022 को अल्माटी (कजाकिस्तान) में आयोजित कोसानोव मेमोरियल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय खेल, गुजरात (2022) में तीसरा स्थान भी उनकी उपलब्धियों में शामिल है। वर्ष 2025 में भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहा।

20 मार्च को मुंबई में आयोजित चौथी भारतीय ओपन थ्रो चैंपियनशिप में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, चेन्नई और 26वीं राष्ट्रीय महासंघ कप, रांची में भी वह पदक जीत चुकी हैं। वर्तमान में वह हरियाणा खेल एवं युवा कल्याण विभाग में जूनियर कोच (ओएसपी) के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed