{"_id":"6a2706632d9717d9c4080695","slug":"sheds-in-the-mandi-will-be-repaired-and-the-drainage-system-will-be-improved-jind-news-c-199-1-sroh1006-154764-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मंडी में शेडों की मरम्मत,जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मंडी में शेडों की मरम्मत,जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त होगी
विज्ञापन
08जेएनडी25-कपास मंडी का शैड जिसकी चद्दर बदली जाएगी। स्रोत किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। पुरानी अनाज मंडी की तीन करोड़ रुपये से सूरत बदलेगी। मंडी के शेडों की जर्जर हो चुकी चद्दरों को बदला जाएगा। इसके अलावा गेट और फायर ब्रिगेड के समीप स्थित मंडी की टूटी हुई सड़कों का पुनर्निर्माण और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त होगी। मार्किटिंग बोर्ड ने विकास कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही संबंधित कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उचाना विकास रैली के दौरान मंडी के विशेष मरम्मत कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। अब इस राशि की मंजूरी मिलते ही विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार कर मुख्यालय को भेज दी गई है।
मंडी में लंबे समय से व्यापारी, किसान और आमजन शेडों की जर्जर चद्दरों को बदलने, खराब सड़कों का पुनर्निर्माण तथा टूटी हुई ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारने की मांग कर रहे थे। बरसों पुरानी चद्दरों और गड्ढेदार सड़कों के कारण आवागमन में परेशानी और हादसों का खतरा बना रहता था।
विज्ञापन
आढ़ती सुभाष, सतपाल और रामनिवास ने बताया कि यह मांग कई वर्षों से लंबित थी। विभिन्न मंचों पर इसे उठाया गया लेकिन समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री की ओर से मुख्यमंत्री के समक्ष यह मुद्दा प्रभावी ढंग से उठाने के बाद अब मंडी को तीन करोड़ रुपये की विशेष मरम्मत राशि मिली है, जिससे मंडी का स्वरूप बदलने की उम्मीद जगी है।