फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sewerage stalled in Rajendra Nagar, ward residents worried about waterlogging, expressed anger over the lack of street construction.

Jind News: राजेंद्र नगर में सीवरेज ठप, जलभराव से परेशान वार्डवासी, गली निर्माण नहीं होने पर जताया रोष

Wed, 05 Aug 2026 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sewerage stalled in Rajendra Nagar, ward residents worried about waterlogging, expressed anger over the lack of street construction.
31 कंडेला 01 गली न बनने पर दोनों हाथ उठाकर किया विरोध संवाद
कंडेला। शहर के वार्ड नंबर-5 स्थित राजेंद्र नगर के लोग कई महीनों से सीवरेज व्यवस्था ठप होने और जल निकासी की समस्या से परेशान हैं। गलियों में जमा गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। जलभराव के कारण जहां आवागमन प्रभावित हो रहा है वहीं गंदगी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

समस्या को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि गली का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने और सीवरेज समस्या का समाधान नहीं होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुलेख अठवाल ने बताया कि लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण गलियों में लगी इंटरलॉकिंग टाइलें धंसने लगी हैं। सीवरेज के ढक्कन और मैनहोल भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जिससे जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डवासी अशोक ने बताया कि सीवरेज के गंदे पानी के लगातार रिसाव से कई मकानों की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं। लोगों को अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
किरण देवी ने कहा कि गलियों में दूषित पानी जमा रहने से मच्छर और मक्खियों की संख्या बढ़ गई है। इससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
वार्ड पार्षद हरपाल ने बताया कि राजेंद्र नगर की गली के निर्माण और समस्या के स्थायी समाधान के लिए करीब दो वर्ष पहले ही ग्रांट मंजूर हो चुकी है। इसके बाद कई बार टेंडर भी लगाए गए लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही के चलते अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि वह कई बार संबंधित अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।

लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गली निर्माण शुरू कर सीवरेज और जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने और नगर परिषद कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर अनिल, परमजीत, अनिता, सन्नी, अंजू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed