फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sewer water flowing on the road, angry people jammed Punjabi Chowk

सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, गुस्साए लोगों ने पंजाबी चौक पर लगाया जाम

Wed, 18 May 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sewer water flowing on the road, angry people jammed Punjabi Chowk
सीवर का पानी सड़क पर बहने पर जाम लगाते दुकानदार। संवाद - फोटो : Jind
जींद। दस दिन से सड़क पर सीवर का पानी बहने से परेशान दुकानदारों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। उन्होंने सड़क जाम लगाकर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि विभाग के अधिकारियों को समस्या की जानकारी देने के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है। अधिकारियों को लोगों की सुविधा का ख्याल ही नहीं है। इस लिए मजबूरन सड़क जाम करना पड़ा। उधर, मामले की सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लोगों की बात करवाई गई। समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम खोल दिया। दुकानदारों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर फिर से जाम लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दुकानदार सतपाल, संदीप, दलीप, लक्की, राहुल ने बताया कि पिछले दस दिनों से सीवर ओवर फ्लो होकर गंदा पानी सड़क पर पर बह रहा है। इसको लेकर कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अधिकारियों उनकी इस गंभीर समस्या को लगातार अनदेखा किया। उन्होंने कहा कि पैदल व्यक्ति का इस सड़क पर से निकलना बंद हो गया। सीवर के गंदे पानी की बदबू लोग परेशान हैं। दुकानों के आगे गंदा पानी होने के कारण ग्राहक भी नहीं आ रहे। इससे यह समस्या अब आर्थिक संकट भी खड़ा करने लगी है। जाम लगा रहे लोगों ने कहा कि नरवाना में अधिकारियों की अनदेखी के कारण सीवर सिस्टम हमेशा ठप रहती है। इसलिए कहा जा सकता है नरवाना मे बनी समस्याओं के मामले में शासन व प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रही। लगभग आधे घंटे तक लगे इस जाम के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोट
सीवर साफ करने वाली मशीन खराब है। दूसरे शहर से मशीन मंगवाई गई है। इसकी सहायता से बंद सीवर को खोलने का काम किया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। लोग अपने पशुओं का गोबर भी सीवर में डाल रहे हैं। इससे आए दिन सीवर ब्लॉक की समस्या आती है और सड़क पर जलभराव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed